Exclusive Rupali Ganguly Open Up On Comparison With Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी पर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन दस्तक देने वाला है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के शुरू होने में अब बस कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। लेकिन रिलीज से पहले ही 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के फैंस के बीच जंग छिड़ गई। यहां तक कि दोनों शोज की टीआरपी को लेकर भी बड़ी-बड़ी अटकलें लगने लगीं। साथ ही इन शोज की तुलना भी जोरों-शोरों पर हुई। इस बात को लेकर पहले जहां एकता कपूर ने रिएक्शन दिया था तो वहीं अब 'अनुपमा' की रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी चुप्पी तोड़ी है।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) की तुलना पर रिएक्शन दिया। उनसे सवाल किया गया कि आपका इस तुलना पर क्या कहना है, क्योंकि एकता कपूर ने तो बोल दिया है कि ये दोनों किरदार बिल्कुल अलग हैं और उनकी तुलना नहीं हो सकती है। इसपर रुपाली गांगुली ने कहा, "ये एकता जी का बड़प्पन है कि वो इतनी अच्छी-अच्छी बातें कह रही हैं। ये सच ही है हि कैसे इन दो किलदारों की तुलना हो सकती है। स्मृति जी की यादें पुरान हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है कि वो हमारे चैनल स्टार प्लस पर वापिस आ रही हैं। और ये मेरे समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे तुलना हो सकती है।" रुपाली गांगुली ने अपनी बात को खत्म करने से पहले हाथ जोड़ा और एकता कपूर को धन्यवाद भी कहा।
बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) रात के 10:30 बजे टीवी पर टेलीकास्ट होगा। पुराने कलाकारों के साथ-साथ इस बार शो में रोहित सुचांति और एक्ट्रेस शगुन शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके अलावा बरखा दत्त भी शो का हिस्सा बनेंगी।
