टीवी मसाला

KSBKBT: 'अनुपमा' ने TRP की जंग को किनारे रख तुलसी का किया खुले दिल से स्वागत, वीडियो कॉल पर जमकर की गपशप

Anupamaa And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Crossover: टीवी पर धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन की एंट्री होने वाली है। वहीं टीआरपी की जंग को ताक पर रखते हुए हाल ही में अनुपमा ने भी तुलसी को वीडियो कॉल किया और खुले दिल से उसका स्वागत किया।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa Video Call With Tulsi Of Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Amid TRP War: टीवी पर धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। शो को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है। स्टार प्लस के कई किरदार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' को प्रमोट करते दिखाई दिये और तुलसी का स्वागत भी करते दिखे। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि टीआरपी की वजह से अनुपमा यानी रुपाली गांगुली एक भी बार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को प्रमोट करती नहीं दिखीं। लेकिन अब स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स के मुंह पर ताला लगा दिया है। वीडियो में अनुपमा (Anupamaa) और तुलसी एक-दूजे से वीडियो कॉल पर बात करते दिखाई दीं।

स्टार प्लस द्वारा साझा किये गए वीडियो में दिखाई दिया कि अनुपमा (Anupamaa) तुलसी को वीडियो कॉल करती है। दोनों एक-दूजे को 'जय श्री कृष्ण' कहते हैं। अनुपमा कहती है, "तीन-चार दिनों से सोच रही थी कि आपको फोन करूं, वो क्या है ना कि सब लोग अंदाजा पर अंदाजा लगा रहे हैं कि आप वापिस आएंगी या नहीं आएगी।" वहीं तुलसी ने जवाब दिया, "वापिस कैसे नहीं आती, अपनों के बीच, अपने परिवार के बीच। तो अब तो मुलाकात होती रहेगी।" इसपर अनुपमा ने कहा कि हां मिलेंगे ना, मैं 10 बजे आऊंगी और आप 10:30 बजे रात में। बस फिर तो रोज मुलाकात होगी।

अनुपमा (Anupamaa) और तुलसी विरानी की गप्पेबाजी यहीं खत्म नहीं हुई। अनुपमा ने आगे तुलसी से कहा, "मेरे पूरे अनुपमा परिवार को 'क्योंकि...' परिवार का बेसब्री से इंतजार है।" 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) और 'अनुपमा' के इस क्रॉसओवर को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कुछ यूजर्स ने तुलसी को बड़ी बहन और अनुपमा को छोटी बहन तक कह दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article