टीवी मसाला

Exclusive: सेम टाइम सेम जगह और सेम दिन रिलीज होगा "क्योंकि सास भी कभी बहू थी"सीजन 2, एकता कपूर ने तय कर लिए हैं एपिसोड

Exclusive Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 : इस टीवी शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसे देखकर लोग पुरानी यादों में खो जाने वाले हैं। वहीं शो के लिए एकता कपूर ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सीरियल से जुड़े सूत्र ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़ी कई जानकारी साझा की हैं।

Image

Exclusive Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2

Exclusive Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 : टीवी का सबसे पॉपुलर शो जो घर परिवार से लेकर आस-पड़ोस की सभी महिलाओं को एक छत के नीचे ला देता था अब दोबारा शुरू होने जा रहा है। शो का नाम है क्योंकि सास भी कभी बहू थी( Kyunki Saas bhi Kabhi thi) । इस शो को बच्चे से लेकर बड़े सभी ने देखा है। जब फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर( Ekta Kapoor) ने बताया कि इस शो का पार्ट 2 आ रहा है तो फैंस की खुशी देखने लायक थी। जब से सीजन 2 की घोषणा हुई है हर कोई इसके रिलीज के बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शो को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह शो ज्यादा लंबा नहीं चलेगा इसके सीमित ही एपिसोड होने वाले हैं।

शो से जुड़े एक सूत्र ने ज़ूम को बताया कि "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" का प्रीमियर इसकी 25वीं सालगिरह यानी 3 जुलाई, 2025 को होगा। यह अपने पहले सीजन की तरह रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। सीजन 2, 150 से 200 एपिसोड वाला एक सीमित शो होगा। पहले सीजन के एपिसोड करीब 1800 थे लेकिन यह शो इतना नहीं चलने वाला इसे सीमित कहानी के साथ बनाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर ने रोहित सुचांती, तनिषा मेहता, शगुन शर्मा ( Shagun Sharma) और अमन गांधी को मुख्य किरदारों के तौर पर चुना है। इसी के साथ शो के लिए स्मृति ईरानी से भी बात चल रही है। वह इस सीजन में नजर आ सकती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article