Rakhi Sawant Exclusive Interview: ड्रामा क्लीन राखी सावंत इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी दुबई से इंडिया लौटी हैं। राखी सावंत ने फिर से काम शुरू कर दिया है। हाल ही में उनका गाना जरूरत रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा दिया है। सॉन्ग में राखी सावंत ने शाबाज खान के साथ बोल्ड सीन्स दिए हैं। राखी सावंत की बोल्डनेस देख फैंस घायल हो गए हैं। इस बीच राखी सावंत ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने ऐसा खुलासा किया है कि आप दंग रह जाएंगे।
राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत ने जूम टीवी को दिए खास इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के दर्दनाक अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके गर्भाशय में एक बड़ा सिस्ट मिला, जिसके लिए उन्हें बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। राखी ने खुलासा किया कि इस चौंकाने वाली बीमारी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत प्रभावित किया, और डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि वे अब मां नहीं बन सकती। राखी ने इस बारे में कहा, 'मेरे गर्भाशय में बहुत बड़ा सिस्ट था। डॉक्टर ने कहा कि अगर तुम मां बनी, तो तुम्हारी जान जा सकती है। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मेरे अंदर इतना बड़ा सिस्ट है। मुझे कोर्ट जाना था, लेकिन मैं बेहोश हो गई। मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसी वक्त मेरा ऑपरेशन हुआ। अब देखते हैं। मां तो मैं नहीं बन सकती, लेकिन अगर भगवान ने चाहा, तो कुछ भी हो सकता है। राखी सावंत ने आगे कहा, 'मैं गोद ले सकती हूं या सरोगेसी का रास्ता चुन सकती हूं।'
चर्चा में रहती हैं राखी सावंत
ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने इंडस्ट्री में काफी काम किया है। वो कई बार सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। राखी ने 1997 में फिल्म अग्निचक्र से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राखी ने एक से एक बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाया। राखी सावंत की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। राखी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी आदिल खान दुर्रानी से 2022 में हुई, लेकिन 2023 में उनके बीच विवाद हुआ। राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप लगाए।
