टीवी मसाला

Exclusive: राची शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'आमि डाकिनी' पर गिरी TRP की गाज, जल्द लगने वाला है ताला

Exclusive Aami Dakini To Off Air Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'आमि डाकिनी' ने छोटे पर्दे पर मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन टीआरपी के कारण अब 'आमी डाकिनी' पर भी गाज गिर चुकी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स 'आमि डाकिनी' पर ताला लगाने वाले हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

Exclusive Aami Dakini To Off Air Soon: टीवी के मशहूर एक्टर हितेश भारद्वाज और एक्ट्रेस राची शर्मा ने "आमी डाकिनी' के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। उनका ये शो थ्रिलर और हॉरर से भरपूर था। 'आमि डाकिनी' से जहां कुछ दिनों पहले शीन दास ने कदम पीछे खींचे थे तो वहीं मेकर्स ने नए ट्विस्ट के साथ करणवीर बोहरा की भी एंट्री कराई थी। लेकिन हाल ही में 'आमि डाकिनी' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब 'आमि डाकिनी' (Aami Dakini) को चैनल ने बंद करने का फैसला कर लिया है। वहीं इसके आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

टीवी एक्टर हितेश भारद्वाज और एक्ट्रेस राची शर्मा ने 'आमि डाकिनी' (Aami Dakini) में मुख्य भूमिका अदा की है। टेली टॉक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 'आमि डाकिनी' पर ताला लगने वाला है। इसका आखिरी एपिसोड 19 सितंबर को रिलीज होगा। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले हितेश भारद्वाज और राची शर्मा को छोड़कर 'आमि डाकिनी' की पूरी कास्ट को अचानक बदल दिया गया था, जिससे इसकी कहानी को नया रुख दिया जा सके। लेकिन 'आमि डाकिनी' की टीआरपी में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। यहां तक कि शो के रिलीज से पहले ही मेल लीड में बदलाव किया गया था। हितेश भारद्वाज से पहले एक्टर रोहित चंदेल को लीड कलाकार के तौर पर कास्ट किया गया था।

टेली टॉक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हितेश भारद्वाज और राची शर्मा स्टारर 'आमि डाकिनी' (Aami Dakini) और हर्षद चोपड़ा व शिवांगी जोशी स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' पर एक ही दिन ताला लगेगा। दोनों की ही टीआरपी बीते सप्ताह 0.2 आई थी, जो कि बेहद कम है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article