Rohit Chandel on Replaced by Hitesh Bhardwaj: टीवी की दुनिया में आए दिन रातों-रात कलाकारों को दूसरे कलाकार से रिप्लेस कर दिया जाता है। ये खबरें चर्चा का विषय बनी तो रहती है लेकिन समय रहते भुला दी जाती हैं। हाल ही में पंड्या स्टोर में नजर आ चुके रोहित चंदेल संग कुछ ऐसा ही हुआ। सोनी टीवी एक नया शो 'अमी डाकिनी' नाम का सीरियल लेकर आ रहा है जिसके लिए पहले रोहित को कास्ट किया जाना था। लेकिन रातों-रात एक्टर को रिप्लेस करते हुए मेकर्स ने शो की कमान हितेश भारद्वाज के हाथ थमा दी। ऐसे में अपने इस रिपलेसमेंट के दर्द को लेकर रोहित चंदेल ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत की।
रोहित चंदेल (Rohit Chandel) टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कहते हैं कि मुझे पता नहीं है कि शो नए कलाकार संग जारी रखेंगे या नहीं। हालांकि मैंने कोलकाता में लगभग एक महिना शूटिंग की तो और अब मुझे नहीं पता उनका क्या किया जाएगा। मुझे 130 से 150 एपिसोड तक के लिए शेड्यूल किया गया था जिसके लिए मैंने 3 से 4 महीने तक की शूटिंग का टाइम मेकर्स को दिया। सिर्फ यही नहीं मैंने मेकर्स के कान्ट्रैक्ट का भी साइन किया था। हालांकि मुझे रिप्लेस होने का कोई पछतावा नहीं है। ये सब एक्टर की जिंदगी का हिस्सा है लेकिन मैं नए प्रोजेक्ट की तलाश करता रहूँगा।
एक्टर आगे बातचीत करते हुए कहते हैं कि जब भी मैं कोई नया शो करता हूं तो हमेशा उसके लिए इक्साइटेड महसूस करता हूं। लेकिन अभी मैं ' अमी डाकिनी' (Aami Dakini) के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता । मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि मेरे पास आगे और भी ऑफर हैं। अभी के लिए मुझे ये सबसे अच्छा फैसला लगता है। स्टार प्लस का सीरियल 'पंड्या स्टोर' बंद होने के बाद एक्टर कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे।
