टीवी मसाला

Exclusive: मौनी रॉय ने नहीं देखा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के एपिसोड, स्मृति ईरानी के लिए कही ये बात

Exclusive Mouni Roy On Kyunki Saas Bhi Kabhi bahu Thi 2 And Smriti Irani: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धाक जमा ली है। लेकिन इसका हिस्सा रह चुकीं मौनी रॉय ने अभी तक इसका एपिसोड देखा।

Image

यफोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, मौनी रॉय इंस्टाग्राम

Exclusive Mouni Roy On Kyunki Saas Bhi Kabhi bahu Thi 2 And Smriti Irani: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन ने भी टीवी पर धाक जमानी शुरू कर दी है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी में भी नंबर 1 पर जगह बना ली है। शो का हिस्सा रह चुकीं मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी सीजन 2 को लेकर अब रिएक्शन दिया है। हालांकि उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में बताया कि एक्ट्रेस ने कभी भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के फुल एपिसोड नहीं देखे हैं। उन्होंने स्मृति ईरानी से जुड़ी यादों का भी जिक्र किया।

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बताया कि वह लगातार शूटिंग कर रही थीं, जिससे उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के एपिसोड देखने का मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा, "मैंने केवल दो एपिसोड देखे, वो भी छोटे-छोटे टुकड़ों में।" मौनी रॉय से सवाल किया गया कि क्या वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए एक्साइटेड थीं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी। ये मेरी स्मृति दी और एकता मैम की वापसी थी। वो मेरा परिवार हैं। जब आप बहुत कम उम्र में ही उन जैसे लोगों के साथ शुरुआत करो। मुझे अभी भी याद है वो मुझे बुक्स और आइसक्रीम देती थीं, जब भी मैं उदास होती थी। तो हम उन पुरानी यादों में चले गए और मैं बहुत एक्साइटेड थी।"

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने ये तक बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के लिए खुद स्मृति ईरानी भी बहुत एक्साइटेड थीं। बता दें कि मौनी रॉय को लेकर खबर थी कि वह भी एक्टर पुल्कित सम्राट के साथ सीजन 2 में कैमियो करती नजर आएंगी। मौनी रॉय ने सीजन 1 में कृष्णा तुलसी का किरदार अदा किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article