टीवी मसाला

Exclusive: 'अनुपमा' और 'क्योंकि...' के बीच चल रही TRP की जंग को अमर उपाध्याय ने कहा Nice, बोले - ये अच्छा है कि...

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2025, 05:37 PM IST

Amar Upadhyay Competition With Anupamaa: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) ने टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस शो ने आते ही टीआरपी चार्ट में तहलका मचा दिया और अनुपमा (Anupamaa) को पीछे कर दिया। अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' के बीच के कॉम्पिटिशन को लेकर Zoom को दिए इंटरव्यू में बात की है।

Image

Image Source: IMDb

Amar Upadhyay Competition With Anupamaa: पूर्व सासंद और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) का फेमस टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) ने फिर से दस्तक दी है। ये टीवी शो शुरू होने के बाद से चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। स्मृति ईरानी भी इस शो को लेकर फैंस को अपडेट करती रहती हैं। इस शो ने पहले हफ्ते में ही टीआरपी चार्ट में तहलका मचा दिया और अनुपमा (Anupamaa) को पछाड़कर नंबर वन बन गया। इन सब के बीच शो में मिहिर का किरदार निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' (Anupamaa) के कॉम्पिटिशन को लेकर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

'अनुपमा' से कॉम्पिटिशन पर कही ये बात

अमर उपाध्याय के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने शुरू होते ही धमाल मचा दिया है। इस शो का सीधा मुकाबला 'अनुपमा' से हो गया है। इस कॉम्पिटिशन पर अमर उपाध्याय ने Zoom को दिए इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि 'स्टार प्लस का ये बहुत अच्छा है कि उनकी कॉम्पिटिशन आपस में ही होता है, दूसरों के साथ नहीं। उस वक्त भी (सीजन 1 के दौरान), KBC नंबर 1 था जब हमने शुरुआत की थी, क्योंकि... नंबर 2 था और कहानी घर घर की नंबर 3 था। ये तीनों ही 1-2-3 पर चलते थे। उस वक्त भी आपस में ही कॉम्पिटिशन था, आज भी वही है। एक चैनल के लिए ये बहुत अच्छा है।' अमर उपाध्याय का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

स्मृति ईरानी संग कैसा है बॉन्ड?

इस इंटरव्यू के दौरान अमर उपाध्याय ने स्मृति ईरानी संग अपने बॉन्ड पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'स्मृति में कोई बदलाव नहीं आया। अगर आप गौर से देखें तो वो लगभग वैसी ही दिखती हैं। उनके परफॉर्मेंस में वही जोश और समझदारी है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article