Exclusive Amar Upadhyay Breaks Silence On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 3 Planning: टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने तो इतिहास रचा ही था। वहीं अब स्मृति ईरानीस्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने भी धूम मचाना शुरू कर दिया है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी पहले नंबर पर जगह बनाई। यहां तक कि लॉन्च वीक में ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' को सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल हुई थी। ऐसे में ये अटकलें लगने लगीं कि सीजन 2 के बाद एकता कपूर सीजन 3 भी लेकर आएंगी। इस सिलसिले में टेली टॉक ने अमर उपाध्याय से भी सवाल किया, जिसपर टीवी के मिहीर विरानी ने खुलकर बात की।
अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के बाद सीजन 3 की संभावना पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "क्योंकि...' पर फिर से प्यार लुटाने के लिए आप सभी का शुक्रिया और इसे नंबर में भी ऊपर लाने के लिए धन्यवाद। आप लोग अपना प्यार यूं ही देते हैं। ये बहुत ही सीमित सीरीज है और हमें पता नहीं है कि सीजन 3 आएगा या नहीं। तो आप लोग सीजन 2 को ही ढेर सारा प्यार दें और इसे देखें। ये वेबसीरीज की तरह है जो कुछ महीनों तक चलेगा और आप लोगों का मनोरंजन करेगा। तो कृप्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' देखते रहें, मेरे, स्मृति और हमारी बाकी कास्ट के साथ। आप लोगों का बहुत शुक्रिया, ऑल द बेस्ट।"
बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) ने टीआरपी में रिकॉर्ड सेट कर दिया है। इसपर स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्होंने ऐसा कभी सोचा नहीं था। वहीं स्मृति ईरानी संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए अमर उपाध्याय ने कहा कि उनकी और एक्ट्रेस की दोस्ती आज भी वैसी ही है, जैसी सालों पहले हुआ करती थी।
