Avneet Kaur on Mental Peace: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में विराट कोहली ने गलती से अवनीत कौर की फोटोज पर लाइक कर दिया था, जिसके बाद वो और भी ज्यादा सुर्खियों में आई गईं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म लव इन वियतनाम का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच अवनीत कौर ने बताया है कि वो मेंटल पीस को बनाएं रखने के लिए क्या काम करती हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
अवनीत कौर ने कही ये बात
बॉलीवुड और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो सोशल मीडिया ट्रोल्स को कैसे हैंडल करती हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, 'अब मैं क्या कहूं? मैं ये भी नहीं कह सकती कि लाइफ ऐसी ही है, क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए, ये बहुत परेशान करने वाली बात है।' अवनीत ने कहा कि वो अब बार-बार मैसेज चेक नहीं करती हैं। अवनीत ने इसको लेकर कहा, ' कुछ हुआ, मुझे ठीक से याद भी नहीं कि क्या, लेकिन मैंने फैसला किया कि अब मैसेज नहीं देखूंगी। मैं अपनी मेंटल पीस के लिए उनसे बचती हूं मेरे पास फैन ग्रुप्स और एक ब्रॉडकास्ट चैनल है जहां मैं अपने फैंस से बात करती हूं। अगर कोई सचमुच कनेक्ट करना चाहता है, तो मैं जवाब देती हूं। लेकिन कुल मिलाकर, मैं DMs से दूर रहती हूं क्योंकि मुझे अपने काम और सेहत पर ध्यान देना है।'
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं अवनीत कौर
बताते चलें कि टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अवनीत कौर का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अवनीत कौर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
