टीवी मसाला

Exclusive: अविका गोर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सच से पर्दा उठाते हुए बोलीं- ये पूरी तरह से...

Exclusive Avika Gor Breaks Silence On Pregnancy Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर बीते दिन प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण चर्चा में आ गईं थीं। उन्हें लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं कि वह शादी के तीन महीने बाद खुशखबरी सुनाने वाली हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद अविका गोर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अविका गोर इंस्टाग्राम

Exclusive Avika Gor Breaks Silence On Pregnancy Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। अविका गोर ने 'बालिका वधू' की आनंदी बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। कई टीवी शोज में तो अविका गोर नजर आईं ही, साथ ही उन्होंने साउथ की बहुत सी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। लेकिन बीते दिन अविका गोर अपने करियर के कारण नहीं बल्कि निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई थीं। अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) को लेकर अटकलें लग रही थीं कि दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। ये अटकलें कपल के एक यू-ट्यूब व्लॉग के बाद लगनी शुरू हुई थीं, जिसमें दोनों कहते दिखे थे कि उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसके लिए वे बेहद एक्साइटेड हैं।

अविका गोर (Avika Gor) की प्रेग्नेंसी की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब इस मामले पर खुद अविका गोर ने चुप्पी तोड़ी है। टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान अविका गोर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों का सच बयां किया है। एक्ट्रेस ने कहा, "ये सभी अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।" एक्ट्रेस ने जीवन में आने वाले 'बदलाव' की बात पर कहा, "कोई और न्यूज है, क्या है जल्दी बताएंगे।" बता दें कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी बीते साल सितंबर में ही शादी के बंधन में बंधे थे।

व्लॉग में अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने आखिर क्या कहा था ऐसा

अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने अपने व्लॉग को साझा किया था, जिसमें उन्होंने फैंस से बताया कि उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। इस मामले पर मिलिंद चंदवानी ने कहा, "ये बहुत बड़ा बदलाव है, जिसके बारे में हमने सोचा नहीं था, कुछ प्लान नहीं किया था और ईमानदारी से कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन ये वाकई में हमारे लिए बहुत बड़ी और आश्चर्यजनक बात है।" अविका गोर के पूछने पर मिलिंद चंदवानी ने ये तक कहा था कि वह इस बदलाव के लिए थोड़ा नर्वस भी हैं और एक्साइटेड भी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article