टीवी मसाला

'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' क्या काट देगा 'अनुपमा' का पत्ता? एकता कपूर ने कहा 'पिछले सात सालों में कोई...'

KSBKBT 2 vs Anupama: जल्द ही टीवी टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' लॉन्च होने वाला है। ऐसे में लोगों ने सीरियल की तुलना अनुपमा संग करने लगे जिसे देख एकता कपूर ने फटकार लगाई। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने दो महिलाओं की तुलना करने पर क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jiohostar

KSBKBT 2 vs Anupama: आज टीवी इंडस्ट्री का आइकोनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। 29 जुलाई यानी आज ही के दिन रात 10:30 बजे इसका पहला एपिसोड टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है। सीरियल का पहला एपिसोड देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। एकता कपूर और मेकर्स भी जानना चाहते हैं कि कई सालों बाद विरानी खानदान की कहानी लोगों के दिलों पर क्या रंग लाएगी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' और अनुपमा के बीच लोग तुलना करने लगे जिसपर एकता कपूर का क्या कहना है जानिए यहाँ।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने ब्रट इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा 'कल मैं 'अनुपमा' (Anupama) के कुछ वीडियो देख रही थी जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) आने से सीरियल को समस्या होगी। ये देख मुझे बहुत बुरा लगा। दोनों शो के लीड किरदार और कलाकारों की तुलना करना सबसे गलत बात है। कंटेन्ट के लिए दो औरतों को एक दूजे के खिलाफ खड़ा करना बहुत ही गलत बात है।' लोगों का मानना है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' आने से 'अनुपमा' की टीआरपी को नुकसान पहुंचेगा।

तुलसी विरानी और अनुपमा टीवी दुनिया के दो बड़े किरदार हैं जिन्हे जनता से भरपूर प्यार मिला। इसी के साथ देखना दिलचस्प होने वाला है कि पहला एपिसोड क्या जादू दिखाएगा। बता दें इस शो से स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही है। एक्ट्रेस के साथ साथ 25 सालों बाद जनता अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद, केतकी दवे जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article