Mauja Hi Mauja Postpone Details: अक्षय कुमार और विद्या बालन की नई कॉमेडी फिल्म मौजा ही मौजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार ये अब 4 दिसम्बर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म मौजा ही मौजा को मेकर्स इस साल के अंत में लाने की सोच रहे थे लेकिन जिस तरह से बड़ी-बड़ी फिल्में दिसम्बर के महीने में रिलीज हो रही हैं, उन्हें देखते हुए मौजा ही मौजा के मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मौजा ही मौजा अगले साल फरवरी के महीने में रिलीज होगी। मेकर्स ने अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं की है लेकिन ये पक्का है कि वो फरवरी के महीने में अपनी कॉमेडी मूवी लाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Ramayana के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे TV के लक्ष्मण, हुए ट्रोल तो Sunil Lahri ने दिया करारा जवाब
फिल्म के निर्माता दिल राजू ने एक इवेंट के दौरान जानकारी दी है, "हम लोगों ने फिल्म मौजा ही मौजा की शूटिंग पूरी कर ली है और इन दिनों इसकी एडिटिंग पर काम चल रहा है। ये कॉमेडी मूवी पहले दिसम्बर में आने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे अब फरवरी में लाने का फैसला लिया है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लुटाया प्यार, पोती के लिए शेयर किया खास पोस्ट
क्या बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करेंगे Akshay Kumar?
अभिनेता अक्षय कुमार की पिछली कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही हैं। चाहें वो मसाला एंटरटेनर लाए हो या फिर उन्होंने बिग बजट मूवी रिलीज की हो, दर्शकों ने हर बार उन्हें ठेंगा दिखाया है। लम्बे समय के बाद अक्की ने डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ हाथ मिलाया है, जिनके साथ वो वेलकम और सिंह इज किंग जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि अक्की की मौजा ही मौजा ना केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी बल्कि एक्टर का शानदार कमबैक भी कराएगी। फिल्म मौजा ही मौजा में अक्की को विद्या बालन का भी साथ मिला है। इन दोनों की जोड़ी ने हमेशा दर्शकों के बीच धमाल मचाया है और उम्मीद है कि इस दफा भी वो हर किसी का एंटरटेनमेंट करेंगे।
