टीवी मसाला

Naagin 7 के बाद ईशा सिंह के हाथ लगा नया नया सीरियल, इस हैंडसम हंक के साथ पर्दे पर फरमाएंगी इश्क

Eisha Singh Grabs New Serial After Naagin 7: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं अब ईशा सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ईशा सिंह के हाथ नया सीरियल लगा है।

eisha singh

फोटो क्रेडिट- ईशा सिंह इंस्टाग्राम

Eisha Singh Grabs New Serial After Naagin 7: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। ईशा सिंह इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। साथ ही ईशा सिंह ने अनंता बनकर 'नागिन 7' में भी कदम रखा था, जिसमें उनके अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ईशा सिंह को 'नागिन 7' में देख लोग इस कदर दीवाने हो गए कि अलग से उनकी स्टोरी की मांग करने लगे। लेकिन अब ईशा सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईशा सिंह (Eisha Singh) एक बार फिर से छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस अपने नए शो के साथ टीआरपी लिस्ट में धूम मचाती दिखाती नजर आएंगी।

'नागिन 7' के बाद ईशा सिंह (Eisha Singh) के हाथ एक और सीरियल लगा है। उनका ये सीरियल भी कलर्स पर ही टेलीकास्ट होगा। बताया जा रहा है कि इस सीरियल में एक्टर विज्येंद्र कुमेरिया, ईशा सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा सिंह को रोज ऑडियो एंड विजुअल प्रोडक्शन्स का शो मिला है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ईशा सिंह का इसमें कैसा किरदार होता है। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। हालांकि अभी तक ईशा सिंह या मेकर्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

'लाफ्टर शेफ्स 3' को ईशा सिंह ने कहा अलविदा?

'लाफ्टर शेफ्स 3' से जहां पहले ईशा सिंह (Eisha Singh) के अचानक बाहर होने की खबर सामने आई। वहीं अब ईशा सिंह को लेकर भी कहा जा रहा है कि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 3' को अचानक अलविदा कह दिया है। उनके शो छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है, साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं करता है। बता दें कि ईशा सिंह ने सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article