Eisha Singh Exclusive: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' से छोटे परदे पर लौट रहीं हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जैसा की आपको मालूम है ईशा सिंह सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस दौरान उनकी अविनाश मिश्रा संग काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। ऐसे में रुमर्स उड़ने लगे थे कि ईशा सिंह ने अविनाश संग सगाई कर ली, जिसकी मंजूरी एक्ट्रेस की माँ भी दे चुकी हैं। अब इन सब रुमर्स पर ईशा सिंह ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू पर बोला।
ईशा सिंह (Eisha Singh) कहती हैं, 'ये मत बोलो कि मेरी माँ ने कन्फर्म किया है, क्योंकि यह सच नहीं है। मेरी सगाई होगी तो मैं क्यों छुपाउंगी। अफवाहें पहले भी उड़ी हैं, मैंने उन पर कभी इतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन आप अगर मेरी फैमिली को लेकर आओगे और ये बोलोगे कि मेरी मां ने कन्फर्म किया है, ये बिल्कुल गलत है। आप मुझे दिखा दो कहा बोला है, मेरी मां कभी ऐसा नहीं बोलेगी। आज अगर मेरी सगाई होगी तो आप लोगों को पता लग जाएगा। अफवाह उड़ा दी, ठीक है, लेकिन ये मत बोलो कि मेरी मां ने कन्फर्म किया है। मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा कि इन रुमर्स में मेरे परिवार को घसीटा जाता है।' ईशा के इस बयान से साफ हो गया है कि उनकी और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सगाई वाली खबरें झूठी हैं।
इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान ईशा सिंह ने ये भी बताया कि जिन्होंने भी ऐसे गलत दावे किये थे उनपर लीगल एक्शन लिया गया। बात करें शो 'नागिन 7' (Naagin 7) में तो ईशा सिंह के अलावा लीड कलाकार होंगे प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल। एकता कपूर के इस अपकमिंग सीरियल का पहला एपिसोड 27 दिसंबर को लॉन्च होगा जिसके लिए जनता काफी ज्यादा उत्साहित है। इस बार कहानी ड्रैगन वर्सेज नागिन होने वाली है।
