Shoaib Ibrahim Mother Breakdown Video: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की जिंदगी में उथल पुथल मची रहती है। पहले दीपिका कक्कड़ की तबीयत ठीक नहीं थी। दीपिका कैंसर और फिर सिस्ट जैसी बीमारी का सामना कर चुकी हैं और अब दीपिका कक्कड़ के ससुर अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने एक पोस्ट शेयर कर पिता का हेल्थ अपडेट दिया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि अगले 24 घंटे काफी मुश्किल है। वहीं, अब दीपिका कक्कड़ की सासु मां का एक वीडियो आया है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। वह अपने पति को बस घर देखना चाहती हैं। (ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने उड़ाया Karan Kundrra की उम्र का मजाक? बोलीं- 'जब इसने डेब्यू किया तब मैं स्कूल में थी')
कैमरे के सामने रोईं शोएब इब्राहिम की मां
दीपिका कक्कड़ के ससुराल वाले सोशल मीडिया से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक वीडियो बनाया है, जिसमें सबा के साथ उनकी मां नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सबा की मां हाथ जोड़कर सबसे विनती कर रही हैं कि सभी लोग उनके पति के लिए दुआ करें। वह अपने पति यानी शोएब इब्राहिम के पिता को बस घर में चलते हुए देखना चाहती हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबा की मां पहले अपने आंसू पूछती हैं और फिर बोलती हैं, 'हमारा आप लोगों ने हमेशा साथ दिया है। हमेशा ही अपनी दुआओं से अंकल को आप अच्छा करके लाए हो। इस बार भी दुआ करो। वो जैसे हर बार अपनी दुआओं से ठीक होकर घर आ जाते हैं। इस बार भी आ जाए।' (ये भी पढ़ें: Sambhavna Seth के बेबी शॉवर में खुशी में झूमा पूरा परिवार, पति संग एक्ट्रेस ने काटा यूनिक केक)
फैंस से पति के लिए मांगी दुआ
इस वीडियो में आगे सबा बोलती हैं, 'अभी हम सोच भी नहीं सकते कि पापा को इस हाल में हम लोग कैसे देखेंगे।' तभी बीच में सबा की मां बोलती हैं, 'मुझे तुम लोगों पर भरोसा है। मुझे तुम लोगों पर पूरा भरोसा है। तुम लोग अल्लाह से दुआ करके अंकल को ठीक करके घर ले आओगे। हमें अल्लाह पर भरोसा है। तीनों बच्चों ने अपनी पूरी जान लगा दी है।' सोशल मीडिया पर सबा और उनकी मां का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार शोएब के पिता के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन लोग उनके पिता का हेल्थ अपडेट भी जानना चाहते हैं। शोएब ने अब तक अपने पिता से जुड़ा कोई दूसरा पोस्ट नहीं किया है।
