Sambhavna Seth के बेबी शॉवर में खुशी में झूमा पूरा परिवार, पति संग एक्ट्रेस ने काटा यूनिक केक

Sambhavna Seth Baby Shower Photos: एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने बच्चे का दिल थामकर इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं लेकिन उससे पहले संभावना की गोदभराई हुई। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

Authored by: कविताUpdated May 24 2026, 16:28 IST
संभावना सेठ के बेबी शॉवर की फोटोजImage Credit : Instagram01 / 07

संभावना सेठ के बेबी शॉवर की फोटोज

Sambhavna Seth Baby Shower Photos: एक्ट्रेस संभावना सेठ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। संभावना सेठ ने शादी के कई सालों तक नेचुरल प्रेग्नेंसी की कोशिश की। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने आईवीएफ के जरिए भी मां बनने की लाख कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस जब इन सब चीजों से मां नहीं बन पाईं तो उन्होंने सेरोगेसी का जरिया चुना है। संभावना और अविनाश द्विवेदी जल्द ही सेरोगेसी के जरिए मां और पिता बनने वाले हैं। संभावना बेशक प्रेग्नेंसी पीरियड को महसूस नहीं कर पा रहीं, लेकिन उनका बेबी शॉवर जरूर हुआ। एक्ट्रेस की फोटोज सामने आई है।

संभावना सेठ की हुई गोदभराई की रस्मImage Credit : Instagram02 / 07

संभावना सेठ की हुई गोदभराई की रस्म

एक्ट्रेस संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी गोद भराई की है। इन तस्वीरों में संभावना के घर को सजाया हुआ है और वह बीच में बैठी हैं। इस तस्वीर में संभावना की गोद में बहुत सारे गिफ्ट्स दिख रहे हैं।

फैमिली संग संभावना ने मनाई गोद भराईImage Credit : Instagram03 / 07

फैमिली संग संभावना ने मनाई गोद भराई

संभावना सेठ की गोद भराई पूरे परिवार के बीच हुई है और इस मौके पर हर कोई खुश नजर आया। इस तस्वीर में संभावना चेयर पर बीच में बैठी हैं और उनके आसपास परिवार के सभी लोग खड़े हैं। फोटो में संभावना के पति भी पीछे दिख रहे हैं।

संभावना सेठ ने परिवार पर लुटाया प्यारImage Credit : Instagram04 / 07

संभावना सेठ ने परिवार पर लुटाया प्यार

संभावना सेठ ने भी अपने परिवार पर भर-भरकर प्यार लुटाया है। इस तस्वीर में वह अपने किसी करीबी को किस कर रही हैं, जो उम्र में संभावना से छोटा है। बगल में भी एक महिला नजर आ रही हैं।

संभावना सेठ ने गोद भराई में काटा केकImage Credit : Instagram05 / 07

संभावना सेठ ने गोद भराई में काटा केक

इस गोदभराई में संभावना सेठ के लिए स्पेशल केक भी लाया गया, जिसे एक्ट्रेस ने अपने पति अविनाश द्विवेदी संग काटा। ये केक पिंक और ब्लू कलर का था, जो लड़का और लड़की के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पति संग संभावना सेठ ने दिए पोजImage Credit : Instagram06 / 07

पति संग संभावना सेठ ने दिए पोज

गोदभराई के मौके पर संभावना सेठ ने अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ जमकर पोज दिए। इस तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल गोल दे रहे हो। संभावना खड़ी हैं और अविनाश ने अपनी वाइफ को पीछे से पकड़ रखा है।

संभावना सेठ का बेबी शॉवर लुकImage Credit : Instagram07 / 07

संभावना सेठ का बेबी शॉवर लुक

संभावना सेठ ने अपने बेबी शॉवर पर काफी सिंपल लुक लिया। एक्ट्रेस ने लहंगा पहना था, जिसके साथ एक्ट्रेस ने दुपट्टा नहीं लिया। इस तरह संभावना ने अपना लुक इंडो वेस्टर्न बनाने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने अपने बालों को सिंपल रखा और बालों को खुला छोड़ दिया। अपने लुक के साथ संभावना ने ज्वैलरी नहीं पहनी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!