टीवी मसाला

Tejasswi Prakash ने उड़ाया Karan Kundrra की उम्र का मजाक? बोलीं- 'जब इसने डेब्यू किया तब मैं स्कूल में थी'

Tejasswi Prakash Made fun Of Karan Kundrra age: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे। यहां पर तेजस्वी ने करण का एज गैप पर मजाक उड़ाया है। तेजस्वी का बयान वायरल हो गया।

Image

Tejasswi Prakash-karan kundrra (photo credit- instagram)

Tejasswi Prakash Made fun Of Karan Kundrra age: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है। करण और तेजस्वी ने ऑफिशियल सगाई कर ली है और ये सब कुछ रियलिटी शो देसी ब्लिंग में हुआ। इस शो में करण और तेजस्वी ने हिस्सा लिया। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने रेगिस्तान में तेजस्वी को प्रपोज किया। कपल की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने करण और अपने एज गैप पर रिएक्ट किया है। बता दें कि दोनों के बीच 9 साल का अंतर है। (ये भी पढ़ें: Cannes 2026 के आखिरी दिन Mouni Roy ने ब्लू गाउन पहन खींचा सबका ध्यान, 5वीं फोटो पर लट्टू हुआ हर फैन)

करण कुंद्रा ने बताई अपनी जर्नी

हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो में शामिल हुए। इस मौके पर कपल ने अपनी पर्सनल और प्राइवेट लाइफ पर बात की। तभी दोनों ने खुलकर अपने एज गैप पर बात की। करण ने एक्टिंग में अपनी शुरुआत पर बात करते हुए कहा कि ये बहुत ही मजेदार था। मैं जलंधर से हूं और मुंबई दिल्ली के मुकाबले वो छोटा शहर है। छोटे शहर में जिंदगी में सिंपल होती है। हम 90 के दशक के बच्चे हैं और तब में एक कॉल सेंटर चलाता था। मैं अपने पापा के साथ ही काम करता था। एक दिन मैंने एकता कपूर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। ये बात साल 2008 की है और उन्होंने जवाब में कहा मुंबई आओ।' (ये भी पढ़ें: Sambhavna Seth के बेबी शॉवर में खुशी में झूमा पूरा परिवार, पति संग एक्ट्रेस ने काटा यूनिक केक)

करण कुंद्रा पर हंसीं तेजस्वी प्रकाश

इसी मौके पर तेजस्वी से उनकी जर्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने करण की बातों पर हंसते हुए कहा कि साल 2008 में वो स्कूल में थीं। तेजस्वी ने हंसते हंसते कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही फनी है क्योंकि मैंने करण का सिर्फ एक शो देखा है और वो है लव स्कूल। इसके अलावा मैंने करण का कोई भी शो नहीं देखा है। मुझे करण इंटरेस्टिंग लगे। लेकिन जैसा कि मैंने सोचा था कि मैं इस तरह के लड़के को डेट करूंगी। लेकिन करण मेरी लिस्ट से बिल्कुल ही अलग है। करण से पहले मैंने किसी एक्टर को डेट नहीं किया था। मुझे वर्कप्लेस पर डेटिंग पसंद नहीं है। मैं काम की जगह काम करना ही पसंद करती हूं।

बिग बॉस 15 में मिले करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश

बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव लाइफ बिग बॉस 15 में शुरू हुई। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि तेजस्वी और करण सिर्फ गेम के लिए एक साथ हैं, लेकिन शो के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा। अब फैंस कपल को शादी करते देखना चाहता है।
Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article