टीवी मसाला

Pahalgam Attack: ट्रोलिंग के बीच दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया आतंकियों की तस्वीरें, पोस्ट में की फांसी की मांग

Dipika Kakar Post For Pahalgam Attack: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर न्याय की मांग की। दीपिका ये पोस्ट तब आया जब उन्हे और पति शोएब इब्राहीम को कश्मीर वलॉग के लिए ट्रोल किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट। न

Image

Dipika Kakar Post For Pahalgam Attack

Dipika Kakar Post For Pahalgam Attack: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और पति शोएब इब्राहीम आज सुबह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में कपल बेटे रुहान संग कश्मीर घूमने गए थे। कल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फैंस एक्ट्रेस की चिंता में आ गए थे। हालांकि कपल ने पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया था कि वो कल ही सुरक्षित घर लौट आए थे और साथ ही नए वलॉग की घोषणा कर बैठे। बस फिर यही देखते हुए उन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। अब इस बीच एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर पोस्ट शेयर कर न्याय की मांग की।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने पहलगाम में हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तस्वीर शेयर कर उन्हे फांसी पर लटकाने की मांग की। ये पोस्ट तब आया जब उन्हे कश्मीर वलॉग के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ यही सोशल मीडिया पर लोगों ने ये तक कह दिया कि 'क्या दीपिका और शोएब को शर्म आती है या नहीं इतना बड़ा हमला हुआ लेकीन उन्हे अब भी वलॉग की पड़ी हुई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'मौत के घाट उतारे हुए लोगों के बारें में आपने कुछ नहीं कहना क्या?'

Dipika Kakar Post On Pahalgam Terrorist Attack

Dipika Kakar Post On Pahalgam Terrorist Attack

बता दें दीपिका और शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने अपने कश्मीर वेकेशन से कई तस्वीरें भी शेयर की थी। बेटे रुहान संग इस कपल ने जमकर कश्मीर की वादियों का लुफत उठाया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। आतंकियों ने हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों को अपना टारगेट बनाया। सिर्फ भारत देश नहीं बल्कि विदेश के लोग भी इस हादसे से दहल गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article