Dipika Kakar Co-Star Jayati Bhatia Shocked To Learn About Her Tumor In Liver: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों दीपिका कक्कड़ बुरे दौर से गुजर रही हैं। बीते दिन उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया है, जिसका आकार टेनिस बॉल जितना बड़ा है। शोएब इब्राहिम की ये बात सुनकर दीपिका और उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। सबने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। दीपिका कक्कड़ की बीमारी के बारे में सुनकर उनकी को-स्टार जयति भाटिया को तगड़ा झटका लगा है।
जयति भाटिया (Jayati Bhatia) ने बताया कि जब उन्हें दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की बीमारी के बारे में पता लगा तो वह घबरा गईं। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "जब मैं जागी तो मैंने शोएब की इंस्टाग्राम स्टोरी देखी और लिंक पर क्लिक किया। वो थोड़ा परेशान लग रहा था और उसे सुनने के बाद मैं हैरान रह गई। मैं घबरा गई, जब उसने बताया कि मेरी सिमर यानी दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है। स्कैन, टेस्ट में लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर सामने आया है। टेनिस बॉल एक बड़ा ट्यूमर है।"
जयति भाटिया (Jayati Bhatia) ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि दीपिका ने इतना दर्द कैसे झेला और ट्यूमर के साथ उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा। लेकिन मुझे राहत है कि उन्हें सही वक्त पर इस बारे में पता चल गया। शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका की जल्द ही सर्जरी होने वाली है। मैंने दीपिका और शोएब दोनों को मैसेज किया, मैं कॉल करके उन्हें परेशान नहीं करना चाहती थी। मैं उन्हें बताया कि मैं दुआ कर रही हूं और जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। मैं अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद उन्हें देती हूं। दीपिका और शोएब ने मेरे मैसेज का रिप्लाई किया। दीपिका अच्छी बच्ची है और उसने हमेशा दूसरों के बारे में भला ही सोचा है। तो सब अच्छा ही होगा।"
