Saba Ibrahim Reaction on Dipika Kakar Liver Tumor: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके परिवार पर मानों हाल ही में मुसीबतों का पहाड़ गिर गया। वलॉग के जरिए शोएब इब्राहीम ने खुलासा किया कि पत्नी दीपिका के लिवर में ट्यूमर है। ऐसे में डॉक्टर ने एक्ट्रेस की जल्द से जल्द सर्जरी करने का फैसला लिया है जिसके चलते शोएब ने सभी फैंस से दुआ मांगने को कहा। अब इसपर शोएब की बहन सबा इब्राहीम का रिएक्शन सामने आया है और साथ ही दीपिका की हेल्थ को लेकर भी फैंस को अपडेट दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की नन्द सबा इब्राहीम (Saba Ibrahim) कहती हैं 'अल्लाह पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। मैंने समय रहते ये बात जानी की आप कितना भी कर लो या कुछ भी कर लो कुछ नहीं होता। 2-3 दिन सब कर लिया।' दीपिका की माँ ने सबा को एक्ट्रेस के पेट दर्द के बारें में बताया था लेकिन वो तब नहीं मिल पाईं। पहले सबा को हैरानी तो हुई आखिर डॉक्टर्स सीटी स्कैन क्यूँ बोला। वलॉग में खलीद बताते हैं कि अगले हफ्ते सबा की डिलीवरी है और जल्द माँ बनने वाली है। खलीद फैंस से दोनों सबा और दीपिका के लिए दुआ मांगने को कहते हैं।
सबा और खलीद दोनों दीपिका को दीपिका को एक स्ट्रॉंग महिला कहते हैं क्यूंकी एक्ट्रेस ने कभी किसी को पता लगने नहीं दिया कि उन्हे पेट में कितना दर्द है। दीपिका के इस मुश्किल दौर में परिवार के साथ-साथ फैंस भी उनका सहारा बनने के लिए सामने आए। जल्द ही दीपिका का ऑपरेशन होगा। बता दें आखरी बार एक्ट्रेस 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आई थी लेकिन हाथ में लगी चोट के कारण शो बीच में छोड़ना पड़ा था।
