टीवी मसाला

Dharmendra के निधन पर स्मृति ईरानी ने पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुबार, बोलीं- जब मैंने इनसे मदद मांगी तो...

Smriti Irani Heartfelt Note For Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि फैंस को भी काफी झटका लगा है। वहीं हाल ही में पोस्ट शेयर कर स्मृति ईरानी ने धर्मेंद्र के लिए अपने दिल की बात कही है।

Image

फोटो क्रेडिट - स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम

Smriti Irani Heartfelt Note For Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' मूवी से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन बीते दिन धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि फैंस को भी काफी झटका लगा है। बीते दिन मुंबई के पवन हंस श्मशान गृह में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे भी आखिरी अलविदा कहने पहुंचे। वहीं धर्मेंद्र के निधन पर अब टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी पोस्ट शेयर कर उनके लिए अपनी दिल की बातें बयां की हैं। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बताया कि कैसे उन्होंने धर्मेंद्र से मदद मांगी थी और वह तुरंत उनके लिए हाजिर हो गए थे।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उन्होंने अपनी सादगी से मुझे हैरान कर दिया था, उनकी दरियादिली खूब जानी जाती है। 27 सालों में जब मैंने उनसे पहली बार पूछा था कि आप मुझे इलेक्टोरल कैंपेन में मदद कर सकते हैं, क्योंकि ये मेरा पहली बार था और मुझे शायद ही मालूम था कि क्या करना है। उन्होंने कहा, "पुत्तर मैं वहां जरूर आऊंगा" और वो अपने फैंस के साथ पहाड़गंज, चांदनी चौक आए। उनका जाना बहुत निजी सा लग रहा है, उन्हें देखकर ऐसा लगता था कि मैं उन्हें रोजाना ही नजानती हूं।"

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने धर्मेंद्र के लिए अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "एक सोल जो जेंटल थी, उनकी उदारी बोलती थी, जब वो शर्माते हुए मुस्कुराते थे। अलविदा सर, आप पीछे लाखों टूटे हुए दिल छोड़ गए। आपकी मुस्कुराहट के लिए, हंसी के लिए और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। आपकी मौजूदगी के लिए शुक्रिया।" बता दें कि धर्मेंद्र के निधन पर शाहरुख खान, कपिल शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया। शाहरुख खान ने धर्मेंद्र को अपने पिता समान बताया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article