टीवी मसाला

क्रिमिनल जस्टिस का हिस्सा बनना चाहते थे पूरब कोहली, जानिए दूसरे सीजन में क्यों नहीं बनी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 20, 2022, 06:14 PM IST

Criminal Justice 3 Actor Purab Kohli: डिज्नी प्लीस हॉटस्टार की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन 26 अगस्त को स्ट्रीम होगा। सीरीज में पूरब कोहली भी नजर आएंगे। जानिए क्या बोले पूरब कोहली

Image

Purab Kohli

Criminal Justice Season 3 actor Purab Kohli: डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन 26 अगस्त से स्ट्रीम होगा। शो में पंकज त्रिपाठी लॉयर माधव मिश्रा की भूमिका में दोबारा नजर आएंगे। इस शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी हैं। सीरीज की रिलीज से पहले एक्टर पूरब कोहली ने खुलासा किया कि कैसे वह हमेशा क्रिमिनल जस्टिस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते थे।

पूरब कोहली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे वह हमेशा क्रिमिनल जस्टिस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'यह वास्तव में दूसरी बार है जब मुझसे क्रिमिनल जस्टिस के लिए संपर्क किया गया। वे मुझे दूसरे सीजन में भी चाहते थे, लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं बन सका क्योंकि मैं एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहा था और डेट क्लैश हो रही थी। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मुझे क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच में दूसरा मौका मिला। सीजन 3 का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।

रोहन सिप्पी के साथ करना चाहते हैं काम

पूरब कोहली ने यह भी कहा कि कैसे सीजन के निर्देशक रोहन सिप्पी के साथ काम करना हमेशा से उनकी लिस्ट में रहा है। उनके शब्दों में, “रोहन और मैं बहुत लंबे समय से काम करना चाहते थे। मेरा इस किरदार को करने के पीछे एक प्रमुख वजह वह भी थे। ”अवॉर्ड विनिंग शो क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच एक्सक्लूसिव रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, डिज्नी + हॉटस्टार का शो क्रिमिनल जस्टिस सीजन तीन बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। वहीं रोहन सिप्पी ने इसे डायरेक्ट किया है।

क्रिमिनल जस्टिस का पहला सीजन साल 2019 में स्ट्रीम हुआ था। साल 2020 में दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। पहले सीजन में विक्रांत मैसी नजर आए थे। सीरीज में कीर्ति कुल्हारी, जीशू सेनगुप्ता, अनुप्रिया गोयंका अहम रोल में थे।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article