टीवी मसाला

कॉमेडियन Bharti Singh ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोली, बोलीं- 'मैंने एक्ट्रेसेस को ड्रिप के साथ काम करते...'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने पोडकॉस्ट में टीवी पर काम करने के अनुभव को शेयर किया है। कपल ने बताया है कि सेट पर एक्टर्स 15 से 16 घंटे लगातार काम करते हैं। इस वजह से उनकी हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। हालांकि इस बात से डायरेक्टर्स को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Image

Bharti Singh (credit Pic: Instagram)

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पोडकॉस्ट में हाल ही में मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई अपनी सीरीज साइलेंस 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। पोडकॉस्ट में हर्ष और कॉमेडी ने टीवी इंडस्ट्री में अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया। भारती और हर्ष ने कहा टीवी शो के सेट पर लोग 15 से 16 घंटे काम करते हैं। मैंने लड़कियों को ड्रिप के साथ शूटिंग करते हुए देखा है। पोडकॉस्ट में हर्ष ने कहा, पहले तो एक्टर्स सेट पर 15 घंटे या उससे ज्यादा भी काम करते थे। उनके पास सोने तक का टाइम नहीं होता था।

हर्ष ने आगे कहा, मैंने डायरेक्टर्स और क्रिएटिव को देखा है कि नींद पूरी नहीं होने से तबीयत खराब हो जाती थी। इतना ही नहीं एक्टर्स सेट पर सिर्फ चाय पीते, स्मोक करते, खाने खाते और घंटों काम करते थे। इस वजह से उन्हें एसिडिटी की समस्या हो जाती थी।

भारती ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल

भारती ने आगे कहा, मैंने तो लड़कियों को ड्रिप के साथ शूटिंग करते हुए देखा है। वो तब तक घर नहीं जाती थी जब तक एपिसोड टेलिकास्ट ना हो जाए। हर्ष ने कहा डायरेक्टर्स को सिर्फ अपने बेस्ट शॉट्स से मतलब होता है। उन्हें किसी की हेल्थ से कोई फर्क नहीं पड़ता था।

प्राची ने खुलासा किया कि वह सेट पर बहुत ज्यादा कॉफी पीती थी। ताकि सेट पर घंटों काम कर सकें। मनोज और प्राची की सीरीज साइलेंस 2 जी 5 पर 16 अप्रैल को रिलीज हो गई है। मनोज ने एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार निभाया है। वहीं, भारती और हर्ष इन दिनों अपने पोडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं। कपल के पोडकॉस्ट में सेलेब्स अपनी अपकमिंग फिल्म और वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article