टीवी मसाला

Chhavi Mittal पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया; पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

Chhavi Mittal Father Passed Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस छवि मित्तल के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया। छवि मित्तल ने पोस्ट में लिखा, "मैं आपको हमेशा याद करूंगी।"

Image

फोटो क्रेडिट- छवि मित्तल इंस्टाग्राम

Chhavi Mittal Father Passed Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस पर हाल ही में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया है। छवि मित्तल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पिता के लिए अपने दिल की भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने पोस्ट में बताया कि वह अपने पिता को हमेशा याद करेंगी। छवि मित्तल ने पिता के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पिता ने जिंदगी के हर मोड़ पर उनका खूब समर्थन किया है। छवि मित्तल (Chhavi Mittal) की पिता के लिए यह पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।

छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने पिता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैंने हमेशा गर्व से इनका परिचय जीनियस के तौर पर किया है। एक वैज्ञानिक जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी अपना बिजनेस स्थापित करने के लिए, कई इलेक्ट्रोनिक चीजों का अविष्कार किया और अपने तीन बच्चों के लिए बेस बनाया। दुनिया के लिए वह गोल्ड मेडलिस्ट थे, एक उद्योगपति थे, लेकिन मेरे लिए ये वो इंसान थे जिनके पास मेरी हर चीज का जवाब होता था और जिन्होंने कभी भी मुझे ना नहीं कहा।"

छवि मित्तल (Chhavi Mittal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, "चाहे यह मेरा करियर तय करना हो या फिर मेरा मुंबई आने का फैसला हो और मेरा और ग्रूम करने का चुनाव हो। इन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मुझे मेरी बुद्धिमत्ता, खूबियां और यहां तक कि फीचर भी इन्हीं से मिले। दुनिया के लिए भले ही इन्होंने कई हैट पहने, लेकिन मेरे लिए ये मेरे पापा ही रहेंगे। मैं आपको हमेशा याद करूंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।" टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर 'ओम शांति' लिखा। बता दें कि छवि मित्तल कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'नागिन', 'तुम्हारी दिशा' और 'कृष्णदासी' तक शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article