टीवी मसाला

Exclusive: 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' पर चली चैनल की कैंची, दो महीने में ही बंद होने की कगार पर आया शो

Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan To Off Air Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में कुछ दिनों पहले ही लीप आया था, जिसके बाद नई कास्ट की शो में एंट्री हुई। लेकिन अब खबर आ रही है कि ये सीरियल बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी एंटरटेनमेंट

Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan To Off Air Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश की। 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' की कहानी को दमदार बनाने के लिए कुछ दिनों पहले ही शो में लीप लाया गया, जिसके बाद प्रियांशी यादव और सामर्थ्य गुप्ता जैसे स्टार्स ने शो में कदम रखा। लेकिन इसके बाद भी 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) की टीआरपी में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं अब सोनी टीवी के इस सीरियल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सामर्थ्य गुप्ता और प्रियांशी यादव स्टारर इस शो पर जल्द ही ताला लगा दिया जाएगा।

सोनी टीवी पर शुरू हुए 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) को कुछ खास टीआरपी नहीं मिल रही है। ऐसे में मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। शो से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक से बातचीत के दौरान बताया कि 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' का आखिरी एपिसोड 30 सितंबर को रिलीज होगा। सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "आखिरी एपिसोड 30 सितंबर को टेलीकास्ट होगा। चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लगातार शो की घटती टीआरपी को देखते हुए लिया है।"

बता दें कि लाख कोशिशों के बाद भी 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' (Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan) की टीआरपी बीते सप्ताह केवल 0.2 ही आई थी। शो की शुरुआत 4 जून को हुई थी। सीरियल के रिलीज से पहले लोगों में एक्साइटमेंट देखने लायक थी। लेकिन टीआरपी पर दर्शकों के प्यार का वो असर जरा भी नजर नहीं आया। ऐसे में चैनल ने इसे बंद करने का फैसला किया है। 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' के अलावा सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'आमि डाकिनी' पर भी ताला लगने वाला है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article