Chahatt Khanna On Her Religious Conversion: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। चाहत खन्ना को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस कई बार अपने बयानों के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। चाहत खन्ना ने फरहान मिर्जा संग शादी के दौरान धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म को कबूल किया था। हालांकि तलाक के बाद चाहत खन्ना ने सनातन धर्म में वापसी की। एक्ट्रेस ने इस बारे में अपने एक इंटरव्यू में भी बात की थी। लेकिन अब हाल ही में दिये बयान में चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) ने साफ किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म को कबूल किया था, किसी ने उनपर दबाव नहीं डाला था। यह भी पढ़ें: चाहत खन्ना ने खोले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काले चिट्ठे, कहा- साफ-साफ कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है हीरो के साथ

फोटो क्रेडिट- चाहत खन्ना इंस्टाग्राम
चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) ने बताया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "हां मैं इस्लाम में विश्वास रखती हूं, मैं सनातन धर्म में भी विश्वास रखती हूं। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों में विश्वास नहीं रखती। मैं बहुत ही सेक्युलर इंसान हूं। तलाक के बाद मुझे मेरी वास्तविकता में लौटने में थोड़ा समय लगा। इस्लाम धर्म में विश्वास करने में मुझे 4 से 5 साल लगे और आज भी मैं उनकी कई मौलिक चीजों में विश्वास रखती हूं। बहुत अच्छे हैं। लेकिन शुक्र है कि जब मैं सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में वापस लौटी तो मुझे बहुत सी चीजों के पीछे मौजूद बहुत बड़े सच का एहसास हुआ।"
