टीवी मसाला

Exclusive: TV स्टार्स की इन हरकतों पर फूटा Chahat Khanna का गुस्सा, बोलीं- आसमान पर चढ़ जाते हैं ये लोग...

Exclusive Chahat Khanna Bashesh TV Stars Over Comparison With Bollywood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में जाहिर किया कि वह खुद को टीवी स्टार नहीं मानती हैं। साथ ही चाहत खन्ना ने टीवी स्टार्स के तेवर पर उन्हें जमकर फटकार भी लगाई है।

Image

चाहत खन्ना ने टीवी सितारों को लगाई फटकार

Exclusive Chahat Khanna Bashesh TV Stars Over Comparison With Bollywood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। चाहत खन्ना इन दिनों भले ही टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में रहती हैं। चाहे करियर हो या फिर निजी जिंदगी, चाहत खन्ना अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाउ/टेली टॉक को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने टीवी स्टार्स को फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चाहत खन्ना (Chahat Khanna) का कहना है कि टीवी स्टार्स जरा सी बात में ही हवा में उड़ने लगते हैं। टीवी सितारों की तुलना में चाहत खन्ना ने बॉलीवुड स्टार्स को बेहतर माना।

दरअसल, चाहत खन्ना (Chahat Khanna) से सवाल किया गया कि क्या बॉलीवुड डायरेक्टर्स ने कभी भी टीवी सितारों को अजीब नजर से देखा है। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "माफ करना, लेकिन हरकतें भी तो ऐसी ही हैं टीवी कलाकारों की। हम दिखाना चाहते हैं कि हम कुछ हैं, ऐसा नहीं होता। फिल्मी सितारे ऐसे नहीं होते। मैंने कई स्टार्स के साथ बात की है और वो बहुत ही सादे लोग हैं। वो दाल-चावल में भी खुश हो जाएंगे। लेकिन टीवी में, अगर एक शो हिट हो गया तो वो मर्सिडीज और जी-वैगन में घूमना शुरू कर देते हैं। रणबीर कपूर और कंगना रनौत के पास भी वो कार हैं। आसमान पर चढ़ जाते हैं ये लोग। तो अगर टीवी सितारे कहते हैं कि हमारे साथ ऐसा होता है तो माफ करना, लेकिन ये आपका ही किया धरा है। कुछ कदम उठाने जरूरी हैं, आप एक ही दिन में अंबानी नहीं बन सकते।

चाहत खन्ना का इंडस्ट्री में नहीं है कोई दोस्त

चाहत खन्ना (Chahat Khanna) ने इंटरव्यू में दावा किया कि उनका इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अपने आप को टीवी एक्टर नहीं मानती, साथ ही टेलीविजन में मेरा कोई दोस्त भी नहीं है। यहां तक कि इंडस्ट्री में मेरा कोई दोस्त नहीं है। मैं किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकता। यहां चीजें अजीब हैं। लोग जो आपके दोस्त हैं, वो आपको शो में रिप्लेस कर देंगे। अगर मैं उनकी जगह रहूंगी तो मैं कभी भी वो शो नहीं करूंगी, जहां मुझे अपने दोस्त को रिप्लेस करना पड़े। मैं दोस्ती निभाती हूं।"

"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article