Celebrity Masterchef: टीवी एक्टर गौरव खन्ना 'अनुपमा' के बाद शो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अब एक्टर कुकिंग स्किल्स से सभी का दिल जीत रहे हैं। आज भी लोग गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के रूप में ही जानते हैं। इसी के साथ गौरव खन्ना शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए। अब कुछ देर पहले मेकर्स ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी एक बीमारी की वजह से मुश्किल में फंस गए। यहां देखिए धांसू प्रोमो की एक झलक।
शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के प्रोमो में देखने को मिला कि एक टास्क के दौरान गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को फूलों के कलर्स पहचाने में मुश्किल हो रही थी। इसकी वजह है उनके कलर ब्लाइन्डनेस की बीमारी जिसमें रंगों को पहचान पाना बेहद ही कठिन होता है। पसीने में तरबतर गौरव की मदद करने शो के जज रणवीर बराड़ सामने आए। शेफ उन्हे बताते हैं कि अगर कलर देखकर नहीं हो पा रहा है तो आप आकार की पहचान कर फूलों को उनमें रखे। इसी के साथ एक्टर का मनोबल न टूटे रणवीर उनसे कहते हैं 'सिर्फ दो एलीमेंट रह गए तुम ये कर सकते हो।'
रणवीर से अच्छे शब्द सुन गौरव के सिर से पैनिक का बुखार उतरने लगता है। शो के शुरुआत में ही गौरव खन्ना ने जजेस और पूरी जनता को बताया था कि उन्हे कलर ब्लाइन्डनेस है। गौरव के इस खुलासे से हर कोई हक्का बक्का रह गया था। वहीं कुछ दिनों पहले गौरव खन्ना ने एक डेजर्ट बनाया था जिसको लेकर उन्हे खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक स्विट्जरलैंड शेफ ने गौरव पर आइडिया कॉपी करने का आरोप लगाया था।
