बॉलीवुड

Exclusive: 'कई बार चेहरे को देखकर काम मिल जाता है' प्रिटी नेपोटिज्म पर Anjali Anand का ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 10:53 AM IST

Anjali Anand on Bollywood Career: अंजलि आनंद ने फिल्म इंडस्ट्री में 'प्रिटी नेपोटिज्म' को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कई बार कलाकार का काम नहीं, बल्कि उसका लुक ज्यादा मायने रखता है।

Image

अंजलि आनंद ने कही ये बात (Image Source: Zoom TV/ Chat GPT)

Anjali Anand on Bollywood Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजलि आनंद (Anjali Anand) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने कुछ समय पहले बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। अब इन सब के बीच अंजलि आनंद अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में है। अंजलि आनंद ने Zoom को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों पर जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अंजलि आनंद इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।

अंजलि आनंद ने कही ये बात

एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने के तरीके को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। अंजलि ने माना कि एक एक्ट्रेस के लिए सुंदरता टैलेंट से ज्यादा भारी पड़ सकती है। Zoom से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'ये ज्यादा आपकी खूबसूरती और बॉडी के बारे में हो जाता है। कई बार लोग मुझे बिना ये जाने कास्ट कर देते हैं कि मैंने कोई काम किया है या नहीं। वे बस मुझे देखकर कहते हैं, ‘ओह, खूबसूरत चेहरा है। इसे कास्ट कर लेते हैं।’ ये बोनस है कि मुझे एक्टिंग भी आती है।' उन्होंने आगे कहा, 'हां, प्रिटी प्रिविलेज है। लेकिन एक्टिंग के मामले में ये ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। आपको प्रिटी प्रिविलेज की वजह से एक फिल्म तो मिल जाएगी, लेकिन बाकी फिल्में पाने के लिए आपको बार-बार खुद को साबित करना पड़ेगा। ये प्रिटी नेपोटिज्म जैसा है। आप खूबसूरत हो तो काम मिलता रहेगा। पहला काम तो मिल जाएगा, लेकिन उसके बाद अगर आप अच्छे हो तभी काम मिलता रहेगा।'

धमाल 4 की सफलता पर अंजलि आनंद

बातचीत में अंजलि ने 100 करोड़ क्लब की हीरोइन बनने पर रिएक्ट किया, क्योंकि उनकी फिल्में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली साबित हुईं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझे भी नहीं पता था कि मेरे साथ कभी ऐसा होगा, लेकिन हो गया। मुझे बस खुशी है कि मैं फिल्म की सफलता में अपना योगदान दे पाई और लोग मुझे पसंद कर रहे हैं। ये कहना थोड़ा अजीब लगता है और मुझे बस उम्मीद है कि मैं और ज्यादा काम करती रहूं जहां मैं सैकड़ों-सैकड़ों करोड़ में योगदान दे सकूं और उनमें से ज्यादातर सैकड़े मुझे भी मिलें एक दिन। मुझे लोग जो प्यार दे रहे हैं, वो बहुत पसंद आ रहा है। ये शानदार है, और मैं बस इसी के लिए काम करती रहना चाहती हूं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article