टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: वीकेंड पर टूटा पूजा भट्ट के सब्र का बांध, सलमान खान के सामने फूट-फूट कर रोन लगीं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 10:16 AM IST

Bigg Boss Ott 2: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी हाईवोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा। वीकेंड पर पूजा काफी उदास नजर आती हैं। सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ पूजा। पूजा सलमान के सामने काफी इमोशनल हो जाती है। वो कहती हैं कि घर में जिस लेवल का बर्ताव है उससे परेशान हो गया है।

Image

Pooja Bhatt and Salman Khan (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड पर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को जमकर फटकार लगाई। वीकेंड पर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) काफी मायूस नजर आती हैं। सलमान पूजा से पूछते हैं कि तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो। पूजा कहती हैं कि मैं काफी दुखी हूं। वो कहती हैं कि घर में जिस लेवल का बर्ताव है उससे काफी दुखी हूं।

मुझे नहीं लगता हैं कि हम उस उम्र में ऐसे थे। ऐसा लगता है कि हमने लाइफ में कुछ अचीव ही नहीं किया है। पूजा काफी इमोशनल हो जाती हैं।सलमान आगे कहते हैं कि बहुत गलत हो रहा है। इस घर के अंदर जो चीजें हो रही है वो बहुत गलत हो रही हैं।

सलमान के सामने फूट-फूट कर रोईं पूजा

पूजा अभिषेक से टिकट टू फिनाले टास्क के बाद से काफी नाराज है। उनका कहना है कि अभिषेक का जो रैवया है घर में लोगों की उम्र और बाकी चीजों को लेकर वो सही नहीं है। पाप का घड़ा टास्क के दौरान भी पूजा घरवालों से काफी नाराज नजर आती हैं। वो कहती हैं कि मैं किसी को घर में पापी नहीं मानती हूं। मैं ये कीचड़ अपने ऊपर डालना चाहती हूं। बाद में बिग बॉस इस टास्क को रद्द कर देते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी, जाद हदीद, बेबिका ध्रुवे और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article