Ayesha Khan on Trolling: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) इन दिनों छात्र आंदोलन में शामिल होने को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले आयशा खान का मुंबई में हुए छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। छात्र आंदोलन में शामिल होने के बाद फिल्म जाट (Jaat) एक्ट्रेस आयशा खान को डिटेन कर लिया गया था। इसके बाद आयशा खान ने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। इस आंदोलन में शामिल होने के बाद से आयशा खान को ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल्स आयशा खान के करियर पर बोलते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि इस आंदोलन में शामिल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो जाएगा। अब इन सब पर आयशा खान ने जवाब दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मेरे हाथ कांप रहे थे...' Ayesha Khan को छात्रों का साथ देना पड़ा भारी
आयशा खान ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह आयशा खान का अभी हाल ही में किया एक पोस्ट है।आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदर्शन की वीडियोज शेयर करने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें धमकाते हुए मैसेज किया, 'अब बॉलीवुड में तुम्हारे लिए कोई काम नहीं है।' लेकिन एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया और उस धमकी से घबराने से इनकार कर दिया। उन्होंने उस डायरेक्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपनी करियर खो दूंगी, लेकिन अपनी रीढ़ की हड्डी नहीं खोऊंगी। किसी और को डराओ, थैंक यू, बाय बाय।' आयशा खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:SCOOP: Bhagam Bhag 2 में 2-2 हसीनाओं संग रोमांस करेंगे Akshay Kumar
इन स्टार्स ने दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस आयशा खान के अलावा और भी स्टार्स छात्र आंदोलन पर रिएक्शन देते नजर आए। इस लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। आयशा खान के पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
