टीवी मसाला

Bigg boss ott 2: सलमान खान ने लगाई फुकरा इंसान की क्लास, बोले- तुम्हारी वजह से तो चल रहा है शो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 09:42 AM IST

Bigg Boss Ott 2: वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने अभिषेक मल्हान को फॉलोअर्स वाली बात पर जमकर लताड़ लगाई। सलमान ने कहा कि आपकी वजह से ये शो चल रहा है। अभिषेक को अपनी गलती का एहसास होता है। वो कहते हैं कि मेरा इंटेंशन गलत नहीं था।

Image

abhishek malhan and salman khan (credit pic: instgram)

Bigg Boss Ott 2: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड पर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को जमकर लताड़ लगाई। सलमान ने अभिषेक को फॉलोअर्स की बात कहने के लिए फटकार लगाई। सलमान घर में बेबिका ध्रुवे से बात करते है। तभी बिग बॉस कहते हैं कि सलमान जरा आप पूछे कि अभिषेक के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स है। यहां पर कुछ सदस्य को लगता है कि वो ये शो जीत चुके हैं। सलमान अभिषेक से एक नहीं दो बार पूछते हैं कि आपने फॉलोअर्स को लेकर जाद से क्या कहा था?

सलमान अभिषेक से कहते हैं कि आप इस शो पर फॉलोअर्स लेकर आए हैं। ये शो आपके फॉलोअर्स की वजह से तो चल रहा है। अभिषेक कहते हैं नहीं सर। सलमान आगे पूछते हैं कि आपके कितने फॉलोअर्स है। अभिषेक कहते हैं 8 मिलियन। आपका तो पूरा परिवार यूट्यूब पर वीडियो बनाता है। सबके मिलाकर कितने मिलियन फॉलोअर्स होंगे।

सलमान ने लगाई अभिषेक को फटकार

अभिषेक कहते हैं कि 40 मिलियन फॉलोअर्स है। आपकी वजह से ये शो चल रहा है। सलमान कहते हैं कि ये बिग बॉस के फैंस है जिसकी वजह से शो चलता है। क्यूं है ना अभिषेक। आपने हम सब की आंखें खोल दी। इसके अलावा सलमान अभिषेक को उनकी मां के साथ क्लिप भी दिखाते हैं जिसमें एटीट्यूड के साथ वो कहते हैं कि मैं वाइल्ड कार्ड को विनर नहीं मानता हूं। अभिषेक का ये एटीट्यूड घरवालों को पसंद नहीं आता है। अभिषेक कहते हैं कि मेरा ऐसा इंटेंशन नहीं था। सलमान आगे कहते हैं कि मैंने आपको ये क्लिप इसलिए दिखाई है कि आप समझ सको की कहां गलत दिख रहे हो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article