टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: घर से निकले ही मनीषा रानी ने जिया-अभिषेक के रिश्ते को बताया फेक, पूजा भट्ट पर बोला हमला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 18, 2023, 08:29 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अब खत्म हो चुका है, इस सीजन में मनीषा रानी को काफी पसंद किया गया है, अब मनीषा रानी ने बिग बॉस लाइव चैट पर कई खुलासे किए हैं। मनीषा ने साफ तौर पर अभिषेक और जिया के रिश्ते को फेक करार दे दिया है।

Image

Bigg boss ott 2 manish rani live chat

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सेकंड रनर अप मनीषा रानी (Manisha Rani) हाल ही में बिग बॉस की लाइव चैट में नजर आई हैं, जहां वह दर्शकों के साथ बिग बॉस घर और कंटेस्टेंट को लेकर खुलासे करते हुए दिखी हैं। मनीषा रानी ने जिया शंकर (Jiya Shankar) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के रिश्ते को फेक करार दे दिया है। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट के ज्ञान को भी ओवर कहा है। मनीषा रानी ने बिग बॉस में उनके सफर और सलमान खान की डांट को लेकर भी बात की है। मनीषा ने बताया कि सलमान खान से डांट पड़ने पर उन्हें डिप्रेशन हो जाता था। इसी के साथ ही उन्होंने अपने हीरोइन बनने के सपने को लेकर भी बात की है। आइए मनीषा रानी के बयान पर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक-जिया के रिश्ते को बताया फेक

मनीषा रानी ने मनु पंजाबी से बात करते हुए खुलासा किया, ‘जैसे ही जिया को पता चला कि बाहर अभिषेक और उनके रिश्ते को पसंद किया जा रहा है, वह जानबूझ कर उनके करीब आने लगी और रिश्ता बनाने की कोशिश करने लगी।’ इसी के साथ ही पूजा भट्ट को लेकर मनीषा ने कहा, ‘उनके पास एक्सपीरियंस है, जिसकी हम सब इज्जत करते हैं, हालांकि वह कभी कभी ज्यादा ही ज्ञान दे देती थीं, हम इंसान ही हैं और सभी से गलतियां होती हैं।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article