अगर आप अपने लिए या फिर घर में किसी मेंबर के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। इस बीच दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईक्यू का लेटेस्ट डिवाइस iQOO Z11 Lite 5G है जिसमें आपको मिडरेंज सेगमेंट में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
यह फोन दमदार बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इसलिए आपको मल्टी टास्किंग के दौरान स्मूद परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आईक्यू का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने इसे मजबूत डिजाइन और किफायती कीमत के साथ पेश किया है।
iQOO Z11 Lite 5G की कीमत
आईक्यू का यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग स्टोरेज मिलता है। इसमें आपको बेस मॉडल में 4GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है जिसे कंपनी ने 19,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका मिड वेरिएंट 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसे खरीदने के लिए आपको 21,499 रुपये खरीदने पड़ेंगे। आईक्यू के इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 6GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 24,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
बैंक और डिस्काउंट ऑफर
लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और SBI कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की शुरुआती कीमत ₹17,999 हो जाएगी। इसके अलावा 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प दिया गया है।
यह स्मार्टफोन 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे iQOO ई-स्टोर, Amazon, Vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे। फोन Midnight Blue और Solar Flame दो रंगों में मिलेगा।
iQOO Z11 Lite 5G के फीचर्स
iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 का मुख्य कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO Z11 Lite 5G को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें Swiss SGS Five-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और AirSpring प्रोटेक्टिव केस दिया गया है। फोन का वजन 209 ग्राम है।
