साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay ने गुपचुप तरीके से थिएटर में जाकर देखी थी ये फिल्म, ऐसे छुपाई थी पहचान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2026, 11:46 AM IST

Thalapathy Vijay Watch This Movie: फिल्म जन नायगन स्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। बताया गया है कि उन्होंने एक फिल्म गुपचुप तरीके से थिएटर में जाकर देखी थी।

Image

थलापति विजय ने देखी थी ये फिल्म (Image Source: IMDb/ Reddit)

Thalapathy Vijay Watch This Movie: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद से थलापति विजय की फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म जन नायगन के एक्टर थलापति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

ये फिल्म देखने पहुंचे विजय

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से फिल्म जन नायगन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया एक अपडेट है। खबर है कि थलापति विजय गुपचुप तरीके से फिल्म थिरुचित्राम्बलम देखने पहुंचे थे। Galatta से बात करते हुए गीतकार विवेक ने बताया कि 'थिरुचित्राम्बलम' देखने के बाद वे विजय की फिल्म के सेट पर लौटे और एक्टर को बताया कि उन्हें फिल्म कितनी पसंद आई। तब विजय ने पूछा कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। विवेक को शुरू में हैरानी हुई कि एक्टर पब्लिक थिएटर में बिना पहचाने कैसे फिल्म देख सकते हैं, खासकर हैदराबाद में जहां तमिल और तेलुगु दोनों ऑडियंस उन्हें आसानी से पहचान लेती है। लेकिन विजय अड़े रहे।

बुक किए गए टिकट

थलापति विजय की इस मांग के बाद विवेक ने AMB Cinemas में टिकट बुक किए। थिएटर पहुंचकर बड़ी भीड़ देखकर विवेक घबरा गए। लेकिन विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सब ठीक रहेगा। विजय ने कैप और फेस मास्क पहन रखा था। टिकट काउंटर पर उन्होंने चुपचाप विवेक को इशारा किया कि टिकट दिखा दें। इस तरह वे बिना ज्यादा ध्यान खींचे अंदर चले गए। विवेक ने बताया, 'थिएटर में हमारे साथ जगदीश (विजय के मैनेजर) भी थे। फिल्म देखने के बाद हम कार में बैठे और विजय सर ने धनुष सर को फोन करके फिल्म के लिए बधाई दी।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article