क्रिकेट

2027 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड में भुवनेश्वर को मौका देने की मांग, आर अश्विन ने तारीफ में कही यह बात

पेश अटैक के मौजूदा विकल्प पर अश्विन ने सवाल उठाते हुए भुवनेश्वर को मौका देने की बात कही है। दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड स्क्वाड में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने की मांग उठाई है। अश्विन का मानना है कि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर का अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा।

Image

भुवनेश्वर को टीम इंडिया में मौका देने की मांग। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड स्क्वाड में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने की मांग उठाई है। अश्विन का मानना है कि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर का अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा। अश्विन ने शमी और भुवनेश्वर के बीच एक बड़ा अंतर बताया।

पेश अटैक के मौजूदा विकल्प पर अश्विन ने अपने यूट्यबू चैनल पर कहा, क्यों नहीं? अभी हमारे पास जो तेज गेंदबाजी के विकल्प हैं वो स्ट्रगल कर रहे हैं। मुझे लगता है कि भुवनेश्वर के बारे में सोचना चाहिए। आप उनके बारे में क्यों नहीं सकते? शमी और भुवनेश्वर में बस एक ही फर्क है। भुवी RCB के लिए लगातार दो सीजन तक मैदान पर उतरे और खुद को फिर भी रखा है। दोनों बार टीम ने टाइटल जीता और भुवनेश्वर ने अहम योगदान दिया।

'मौका दें फिर फैसला करें'

अश्विन ने आगे कहा, मैं यह नहीं कर रहा कि उन्हें सीधे ले लें, लेकिन कम से कम उन्हें एक मौका दें और फिर फैसला करें। वह बॉल को स्विंग कर सकते हैं, डेथ ओवरों में आपको ओवर निकालकर दे सकते हैं और थोड़ी बैटिंग भी कर सकते हैं। उनमें बैटिंग की बहुत काबिलियत है।

आईपीएल में घातक गेंदबाजी

आरसीबी के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 30 मैच में 21.87 के औसत और 8.56 के इकॉनमी रेट से 45 विकेट लिए हैं। इसे देखते हुए अश्विन ने कहा कि वह मौजूदा पेसरों से ज्यादा खुश नहीं है। उनका मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संयोजन होना जरूरी होगा।

बॉलिंग अटैक पर सवाल

अश्विन ने आगे कहा, गुरनूर, प्रसिद्ध और प्रिंस- क्या आप वर्ल्ड कप में इसी बॉलिंग को खिलाना चाहेंगे? मुझे पक्का नहीं पता। आप इनमें से एक या दो को रख सकते हैं। इसके आलावा आपके पास हर्षित और बुमराह हैं। इसलिए भुवनेश्वर के साथ अनुभवी और युवा खिलाड़ी अच्छा करेंगे।

2022 से नहीं खेला टीम इडिया के लिए

बता दें कि भुवेश्वर कुमार ने आखिरी बार 2022 में वनडे खेला था। तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 121 मैच में 35.11 की औसत और 5.08 की इकॉनमी रेट से 141 विकेट लिए हैं। भारतीय टीम सितंबर-अक्तूबर और नवंबर में वनडे सीरीज खेलेगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article