टीवी मसाला

Bigg Boss फेम शिव ठाकरे पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, मुंबई वाले घर में लगी भयंकर आग

Fire Breakout At Shiv Thakare Mumbai Residence: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोरने वाले शिव ठाकरे पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे के मुंबई स्थित घर में भयंकर आग लग गई है, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- शिव ठाकरे इंस्टाग्राम

Fire Breakout At Shiv Thakare Mumbai Residence: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' से सबका दिल जीतने वाले शिव ठाकरे पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। शिव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास पर भयंकर आग लग गई है। इससे जुड़ा शिव ठाकरे के घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घर के कई सामान राख में तब्दील नजर आए। हालांकि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की टीम ने बताया कि एक्टर बिल्कुल सुरक्षित हैं और इस हादसे में उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। लेकिन शिव ठाकरे के घर में हुए इस हादसे से फैंस चिंता में डूब गए हैं। हर कोई शिव ठाकरे के प्रति सहानुभूति जाहिर कर रहा है।

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के घर का वीडियो सोशल मीडिया पेज विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें घर में दमकल कर्मी भी नजर आए। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि शिव ठाकरे के घर में लगी इस आग ने उनकी प्रॉपर्टी को काफी हद तक नुकसान पहुंचा दिया है। वहीं शिव ठाकरे की टीम ने भी इस मामले पर बयान जारी किया। उन्होंने आधिकारिक नोट में लिखा कि शिव ठाकरे को आज सुबह एक मुसीबत का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके मुंबई में स्थित घर पर भयंकर आग लग गई है, जो कि कोल्टे पाटिल वेरवे बिल्डिंग में मौजूद है। एक्टर को इस हादसे में कोई भी चोट नहीं आई है, लेकिन घर को काफी क्षति पहुंची है।

बताया जा रहा है कि घर में लगी आग के वक्त शिव ठाकरे (Shiv Thakare) मुंबई में ही नहीं थे। बीते दिन ही वह शहर में आए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की थी। इन सबसे इतर शिव ठाकरे के करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले 'रोडीज' में मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16 में भी नजर आए। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा' में भी किस्मत आजमाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article