टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की मम्मी ने गौरव खन्ना पर लुटाया प्यार, 'नाशुक्री' के लिए बेटी को लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Mother Calls Gaurav Khanna 'Beta': टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में जहां बीते दिन आयान लाल और गुरमीत सिंह की एंट्री हुई थी तो वहीं आज आकांक्षा चमोला और फरहाना भट्ट की मम्मी कदम रखती नजर आएंगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Mother Calls Gaurav Khanna 'Beta': टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है। कुछ दिनों में ही शो को अपना विजेता मिल जाएगा। वहीं इन दिनों 'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के माता-पिता घर का हिस्सा बन रहे हैं। जहां बीते दिन एपिसोड में अयान लाल और अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह ने एंट्री की थी। वहीं आज 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के फैमिली मेंबर कदम रखेंगे। जहां गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला शो में दिखाई देंगी तो वहीं फरहाना भट्ट की मम्मी भी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े अपडेट के मुताबिक, शो में आने के बाद फरहाना भट्ट की मम्मी ने न केवल गौरव खन्ना पर जमकर प्यार लुटाया। बल्कि अपनी बेटी को एक्टर के पेशे पर कमेंट करने के लिए लताड़ भी लगाई। बीबीतक ने 'बिग बॉस 19' से जुड़ा अपडेट साझा किया है। अपडेट की मानें तो फरहाना भट्ट की मां ने गौरव कन्ना का शुक्रिया अदा किया उनकी बेटी को शो में वापस लाने के लिए। यहां तक कि उन्होंने एक्टर को बेटा कहकर भी पुकारा। उन्होंने फरहाना भट्ट से कहा कि एक्ट्रेस ने गौरव के पेशे के बारे में बात करके गलत किया है और उन्हें याद दिलाया कि उन्हें शो में लाने वाले गौरव खन्ना ही थे। फरहाना भट्ट की मम्मी ने अपनी बेटी को बताया कि बाहर लोगों द्वारा उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। दूसरी तरफ फरहाना भट्ट की मम्मी ने मालती चाहर को भी फटकार लगाई, क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस के काम पर कमेंट किया था।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे शहबाज बडेशा के परिवार से शहनाज गिल, अमाल मलिक के परिवार से उनके पिता डब्बू मलिक, तान्या मित्तल के परिवार से उनके भाई और प्रणित मोरे के परिवार से भी उनके भाई शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इस फैमिली वीक को देखने के लिए फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article