टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाल मचाएगा TV का ये स्टार कपल, पर्सनल लाइफ के खुलेंगे कई सीक्रेट

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी कड़ी में एक टीवी के एक कपल का नाम सामने आया है, जो शो में एंट्री ले सकता है।

Image

BIGG BOSS 20 (Photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Contestant: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) जल्द ही शुरू होने वाला है। मेकर्स इस शो का धांसू अंदाज में ऐलान कर चुके हैं। शो के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) शो के नए फॉर्मेट का हिंट दे चुके हैं। सलमान ने हर प्रोमो में तथास्तू बोलकर ये हिंट दिया है कि इस बार बिग बॉस में जोड़ियां खेलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि शो में टीवी के स्टार कपल एंट्री ले सकते हैं और इसी कड़ी में उस पहले टीवी रियल कपल का नाम सामने आ गया है,जो बिग बॉस 20 में धमाका करने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'कोई उसके पीछे पड़ा है'- मौनी रॉय पर Arjun Bijlani का बड़ा खुलासा, बोले- पहले भी ऐसा हुआ है...

    शो में धमाका करेगा ये टीवी कपल

    सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल जिया मानेक और वरुण जैन की धमाकेदार एंट्री हो सकती हैं। जिया और वरुण की शादी साल 2025 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ को एन्जॉय किया है, लेकिन अब कपल ने अपनी लाइफ में मसाला जोड़ने का फैसला लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिया और वरुण शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों इन दिनों मेकर्स संग बातचीत कर रहे हैं और अगर सब कुछ सही रहता है तो दोनों बिग बॉस 20 में एंट्री ले सकते हैं। कपल से जुड़ी इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। अब हर किसी को दोनों की पर्सनल लाइफ को करीब से जानने का मौका मिलेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं Shweta Tiwari, 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च से पहले अस्पताल में हुईं भर्ती
    bigg boss 20

    bigg boss 20 (photo credit- instagram)

      क्या पर्ल वी पुरी संग एंट्री लेंगी अंजलि अरोड़ा?

      दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में खेलते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर एक और जोड़ी के नाम की चर्चा हो रही है, जिसमें शो के मेकर्स द्वारा बनाई जाएगी। दावा है कि अंजलि अरोड़ा बिग बॉस में आ सकती हैं और पर्ल वी पुरी भी मेकर्स संग बातचीत में हैं। इन दोनों को मेकर्स जोड़ी को रूप में शो में एंट्री करवा सकते हैं। फैंस पर्ल वी पुरी को बिग बॉस में देखकर काफी ज्यादा खुश होंगे। पर्ल वी पुरी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं। इनके अलावा शो के लिए करण पटेल, जेनिफर विंगेट, शिवांगी जोशी, गीता बसरा, सुनील पाल, माही विज, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी का नाम कंटेस्टेंट्स लिस्ट में सामने आ रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article