टीवी मसाला

Bigg Boss 20: स्काउट OP पर अरिश्फा खान ने गिराई गाज, काजी तौकीर सहित ये कंटेस्टेंट्स भी हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20 Nominates Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में इस बार 10 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इस लिस्ट में स्काउट ओपी से लेकर काजी तौकीर तक का नाम शामिल है।

Image

Bigg Boss 20: इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Nominates Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम का भी रुख बदल दिया है। बीते दिन वीकेंड का वार पर घरवालों को मेकर्स की और से सौगात मिली की किसी भी कंटेस्टेंट्स को कम वोट के कारण घर से बेघर नहीं होना पड़ा। लेकिन अब एक बार फिर से 'बिग बॉस 20' के कई कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। ये गाज एक या दो नहीं बल्कि 10 कंटेस्टेंट्स पर गिरी है। इस लिस्ट में स्काउट ओपी से लेकर काजी तौकीर तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: दिवाली के बाद काजी तौकीर और मनीष गोयल का हुआ भयंकर झगड़ा, घर में हुआ तमाशा

    'बिग बॉस 20' अरिश्फा खान ने इस बार स्काउट ओपी को निशाना बनाया। दरअसल, उन्हें स्पेशल पावर मिली थी। इस पावर के तहर उन्हें एक कार्ड निकालना था। उस कार्ड पर जिसकी तस्वीर थी, वह उस कंटेस्टेंट को अपनी पावर के तहत सुरक्षित या नॉमिनेट कर सकती हैं। उस कार्ड पर स्काउट ओपी की तस्वीर आती है, ऐसे में पावर का इस्तेमाल करते हुए अरिश्फा खान उन्हें डायरेक्ट नॉमिनेट कर देती हैं। इसके अलावा भी घर के कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के जाल में फंसते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच लव गिल ने स्काउट ओपी को बांधी राखी, बोलीं- दुनिया कुछ भी कहे लेकिन...

      मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स 1 से 8 तक कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर सकते थे। ऐसे में माही विज सबसे पहले आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह को निशाना बनाती हैं। वहीं मनीष गोयल और काजी तौकीर एक-दूजे को नॉमिनेट करते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, यंग डीएसए, माही विज, काजी तौकीर, लव गिल, गुल्लू और कनिका मान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 20' से किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article