टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Promo: दिवाली के बाद काजी तौकीर और मनीष गोयल का हुआ भयंकर झगड़ा, घर में हुआ तमाशा

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच भयंकर झगड़ा हुआ है। दोनों की लड़ाई का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मनीष काजी पर भड़क रहे हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स ने अपनी 2 महीने की जर्नी को पूरा कर लिया है और गेम अब भी धमाकेदार अंदाज में आगे बढ़ रहा है। शो में लड़ाई झगड़े अब भी जारी है, लेकिन मनीष गोयल इन झगड़ों से दूर ही नजर आते हैं, लेकिन अब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल (Manish Goyal) का गुस्सा फूटा है। काजी तौकीर (Qazi Touqeer) से कई बार मनीष गोयल की तू-तू, मैं-मैं हो चुकी है लेकिन अब दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ है। दोनों की लड़ाई का वीडियो क्लिप सामने आ गया है, जिसमें काजी पर मनीष का गुस्सा फूटता है। बदले में काजी भी बराबर जवाब देते हैं। Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, एक छत के नीचे आए एक्स-कपल, कुशाल और श्रेया ने साथ दिया पोज

    काजी और मनीष की हुई लड़ाई

    सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो आया है, जिसमें काजी और मनीष की किसी बात पर लड़ाई होती हुई नजर आ रही है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि मनीष और काजी दोनों ही बिग बॉस हाउस के हॉल के सोफे पर बैठे होते हैं। मनीष के साथ यंग भी होते हैं और काजी के साथ माही होती हैं। काजी मनीष से कहते हैं, 'जो हरकत की है ना वो चुभ गई है। तुमने मेरा परवा खो दी है।' इस पर मनीष भी भड़कते हुए कहते हैं, 'तू करे तो मस्ती... कोई दूसरा करे तो नॉट गुड।' इस पर काजी कहते हैं, 'मेरे अंदर एक औरत आई थी, तूने वो औरत पकड़ ली।' काजी की ये बात मनीष को पसंद नहीं आती और वह भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'मैं औरतों की इज्जत करता हूं। इतना नीचे गिरकर मजाक मत करो।' Bigg Boss 20: 'मुझे तुमसे मोहब्बत है...'- मोहित चौहान का गाना सुन रो पड़े Salman Khan, वीडियो हुआ वायरल

      घर में औरत बनकर नाचे काजी तौकीर

      बता दें कि शो में काजी तौकीर और मनीष का एक मस्ती मजाक वाला वीडियो सामने आया था। शो में काजी औरत बने। काजी ने घर में किसी फीमेल कंटेस्टेंट का लहंगा चुन्नी पहना और जमकर डांस किया। काजी का ये लुक देख हर कोई हैरान रह गया। सबको काजी का ये मजाक एंटरटेनिंग लगा। हालांकि, इस दौरान मनीष काजी को मस्ती मजाक में गले लगा लेते हैं। इस मौका का वीडियो भी सामने आया है और वायरल हो रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article