GAIL Recruitment 2026: आज के समय में कानून (Law) की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर सरकारी संस्थानों तक करियर के अनगिनत विकल्प खुले हैं। वकालत के अलावा लीगल एडवाइजर, कॉरपोरेट लॉयर और सरकारी विभागों में विधि विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे अनुभवी और मेधावी लीगल प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। देश की महारत्न और प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनियों में शुमार गेल (India) लिमिटेड ने अपने लीगल विभाग में उच्च पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत चीफ जनरल मैनेजर (लॉ) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 2.80 लाख रुपये तक का आकर्षक वेतनमान मिल सकता है। आइए इस फीचर आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी योग्यताएं, अनुभव और आवेदन प्रक्रिया की पूरी डिटेल।
पदों का विवरण और संगठन की महत्ता
गेल (GAIL) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या GAIL/OPEN/LAW/2/2026 के तहत चीफ जनरल मैनेजर (लॉ) के 1 रिक्त पद पर भर्ती निकाली गई है -
- यह पद E-8 ग्रेड के अंतर्गत आता है और इसे अनारक्षित श्रेणी के लिए तय किया गया है।
- गेल देश की प्राकृतिक गैस के परिवहन, मार्केटिंग और वितरण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। ऐसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम में कानूनी मामलों, व्यावसायिक समझौतों, अनुबंधों और विधिक विवादों को संभालने के लिए लीगल विभाग की भूमिका बेहद अहम होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इन 6 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के कड़े मानक
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 3 वर्षीय प्रोफेशनल एलएलबी (LLB) या न्यूनतम 50% अंकों के साथ 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। लॉ में मास्टर डिग्री (LLM) धारकों को अतिरिक्त प्राथमिकता मिल सकती है।
- आवेदक के पास 2 दिसंबर 2026 तक कम से कम 24 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव अनुभव होना चाहिए, जिसमें से न्यूनतम 16 साल का अनुभव विशेष रूप से लीगल फंक्शन में होना अनिवार्य है।
- यह अनुभव सरकारी विभागों, पीएसयू, प्रतिष्ठित निजी कंपनियों या बड़े लॉ फर्मों का हो सकता है। निजी क्षेत्र से आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम सालाना सीटीसी 35 लाख रुपये होना जरूरी है। साथ ही बार काउंसिल में पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।
वेतनमान और आयु सीमा
वेतनमान - इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को 1,20,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये तक का शानदार वेतन (E-8 ग्रेड) दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के तहत डीए, अन्य भत्ते और परफॉर्मेंस रिलेटेड पे का लाभ भी मिलेगा।
आयु सीमा - आवेदक की अधिकतम आयु 2 दिसंबर 2026 तक 52 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
गेल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर तय की गई है। उम्मीदवार शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद विंडो बंद हो जाएगी और आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
स्टेप 1 - सबसे पहले गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाए।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले सेक्शन पर संबंधित विज्ञापन को पढ़कर ऑनलाइन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म में जरूरी दस्तावेज व अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करें।
स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म भरने के बाद श्रेणी के आधार पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Togo में भारतीय छात्रों के लिए क्या है वीजा नियम?
चयन प्रक्रिया और लीगल करियर के लिए टिप्स
इस उच्च पद के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। आवेदनों की संख्या अधिक होने पर कंपनी शॉर्टलिस्टिंग के मानदंड भी तय कर सकती है। सीरीज लीगल प्रोफेशनल्स के लिए पीएसयू में इस तरह के उच्च पद न केवल बेहतरीन सैलरी पैकेज प्रदान करते हैं, बल्कि देश के बड़े कॉर्पोरेट और विधिक नीति-निर्माण में सीधा योगदान देने का अनूठा अवसर भी देते हैं। इसलिए समय सीमा से पहले अपनी सभी फॉर्मेलिटी पूरी कर लें।
