टीवी मसाला

Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच लव गिल ने स्काउट ओपी को बांधी राखी, बोलीं- दुनिया कुछ भी कहे लेकिन...

Bigg Boss 20 Love Gill Ties Rakhi To Scout OP: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में लव गिल ने बीते दिन स्काउट ओपी को राखी बांधी। उन्होंने ट्रोल्स को भी इस दौरान करारा जवाब दिया।

Image

Bigg Boss 20: लव गिल ने स्काउट ओपी को बांधी राखी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Love Gill Ties Rakhi To Scout OP: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार पर दिवाली का जश्न मनाया गया। हार्डी संधू से लेकर मोहित चौहान जैसे कई कलाकारों ने अपनी गायकी से समा बांधा। वहीं 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूजे को तोहफे भी दिये। इस दौरान लव गिल ने स्काउट ओपी को गिफ्ट तो दिये ही, साथ ही राखी भी बांधी। लव गिल ने सबके सामने कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे, लेकिन मुझे तुझपर पूरा यकीन है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlight: दिवाली सेलिब्रेशन के बीच रो पड़े Salman Khan, यंग-लव की दिखी दुश्मनी

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में लव गिल के इस कदम ने दर्शकों को भी हैरान करके रख दिया है। लव गिल ने स्काउट ओपी को तोहफे में पहले लोई दी और कहा कि ये हमारे पंजाब की लोई है, जो हमें आराम देती है। यहां मुझे सबसे ज्यादा अपनापन और आराम स्काउट ने दिया है। वहीं उन्होंने अगला तोहफा अपना ब्रेसलेट स्काउट ओपी को दिया। लव गिल ने स्काउट ओपी से कहा, "एक और त्योहार निकला है, राखी का। मैं एक बहन के तौर पर तुझे ये ब्रेसलेट देना चाहती हूं। दुनिया हमारे बारे में कुछ भी कहे, लेकिन मुझे तेरे बारे में सबकुछ पता है और मुझे तेरे पर यकीन है। हम लोगों की सोच नहीं बदल सकते हैं, लेकिन मुझे तुझपर गर्व है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: दिवाली के बाद काजी तौकीर और मनीष गोयल का हुआ भयंकर झगड़ा, घर में हुआ तमाशा

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में लव गिल ने आगे कहा कि अभी तक मैं बड़ी बहन थी, लेकिन यहां मुझे एक छोटी बहन होने का प्यार मिला। बता दें कि लव गिल ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच ये बड़ा कदम उठाया है। यहां तक कि कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने भी रोस्टिंग के दौरान लव गिल और स्काउट ओपी को ताना मारा था, जिससे दोनों भड़क गए थे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article