इस बार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक 'भाई दूज' बुधवार, 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर भाई अपने बहन को मिठाइयां, कपड़े और गहने आदि उपहार में देते हैं, लेकिन भाई इस मौके का इस्तेमाल अपनी बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए भी कर सकते हैं, जैसे कि उन्हें बचत करने, निवेश करने और अचानक आने वाले खर्चों के लिए तैयार रहने में सहयोग देकर। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी बहन को भाई दूज के अवसर पर आर्थिक अजादी का तोहफा दे सकते हैं।
1. SIP खोल कर दें: आप अपनी बहने के लिए भाई दूज के गिफ्ट के तौर पर एक SIP उसके नाम खोल कर दे सकत हैं। यह तोहफा आपकी बहन को वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा।
2. डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ETF गिफ्ट करें: सोने को पारंपरिक रूप से समृद्धि से जोड़ा जाता है और यह त्योहारों पर दिया जाने वाला एक लोकप्रिय उपहार है। गहने खरीदने के बजाय, एक भाई अपनी बहन को डिजिटल गोल्ड गिफ्ट कर सकता है। आपके इस तोहफे से बहन को सोने में निवेश का फायदा मिल सकता है, जबकि उसे असली गहने संभाल कर रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
3. PPF अकाउंट खुलवाने में मदद करें: अगर आपकी बहन सरकारी गारंटी वाले, लंबे समय के बचत विकल्प को पसंद करती है, तो उसके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) अकाउंट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक भाई अपनी बहन को यह अकाउंट खुलवाने, इसके नियमों को समझने और इसमें शुरुआती निवेश करने में मदद कर सकता है।
4. एक इमरजेंसी फंड बनाएं: संकट में इमरजेंसी फंड आर्थिक सहारा दे सकता है। एक भाई अपनी बहन के लिए अलग से बचत खाता खोलने या एक इमरजेंसी फंड तैयार करने में मदद कर सकता है। आर्थिक सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए, अचानक आने वाले खर्चों के लिए कुछ पैसे अलग रखे जा सकते हैं।
5. हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी गिफ्ट करें: मेडिकल इमरजेंसी के समय निजी बचत पर भारी दबाव पड़ सकता है। इसलिए, एक अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भरना एक बहुत ही उपयोगी आर्थिक उपहार हो सकता है।
