Fire At Farah Khan House: दिवाली के मौके पर तमाम सेलेब्स पार्टी में डूबे हुए थे। स्टार्स की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन इसी बीच फराह खान (Farah Khan) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया। दावा किया गया कि दिवाली के मौके पर फराह खान के घर पर आग लग गई है। एक पैपराजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें फराह खान के घर का क्लिप दिखाया गया और दावा किया गया कि यहां पर आग लगी है। अब फराह खान का इस खबर पर गुस्सा फूटा है और फिल्म मेकर ने इस खबर को फेक बताया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट OP संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Kaashvi ने समय रैना संग की दिवाली पार्टी, फैंस हैरान
बॉलीवुड
दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी भीषण आग, खबर देखकर पैपराजी पर फूटा फिल्म मेकर का गुस्सा
- Authored by: कविता
- Updated Nov 9, 2026, 11:20 AM IST
