टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कोर्ट केस और खराब रिश्तों के बाद Salman Khan ने कैसे सुधारी बिगड़ी इमेज? सालों बाद छलका दर्द

Bigg Boss 20: अभिनेता सलमान खान के नाम से कई विवाद जुडे़ हैं और इस बारे में सलमान ने बिग बॉस 20 में बात की। सलमान ने उस शो के बारे में भी बताया जिसने उनकी छवि को सुधारा।

Image

bigg boss 20 salman khan (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड का वार काफी स्पेशल होता है। हर हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) आते हैं और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाने के साथ साथ अपना दर्द भी बयां किया है। एक समय पर सलमान के नाम पर भी कई सारे विवाद जुड़े थे, जिसमें कोर्ट केस से लेकर टूटा हुआ रिश्ता शामिल है। इन विवादों से सलमान की छवि पर काफी असर पड़ा। अब बिग बॉस के स्टेज पर सलमान खान ने अपना दर्द बयां किया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor की Farzi 2 में हुई नई हसीना की एंट्री, 2027 में रिलीज होगी सीरीज

सलमान खान ने बयां किया अपना दर्द

    बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को शो में रियल रहने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान सलमान ने खुद के नाम से जुड़े विवादों का जिक्र किया। सलमान ने बताया कि कैसे बॉलीवुड में डेब्यू के तुरंत बाद ही उनकी छवि खराब हो गई। उनकी छवि पर विवादित कोर्ट केस और रिलेशनशिप का असर काफी पड़ा, लेकिन रियलिटी शो 10 का दम ने उनकी छवि को साफ करने का काम किया। सलमान खान ने कहा, 'फिल्म मैंने प्यार किया के बाद मेरी पर्सनल लाइफ, रिश्तों, फिल्मों और कोर्ट केस को लेकर मीडिया में उनके बारे में काफी नकारात्मक बातें होने लगी थीं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: दूसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में दृश्यम 3 की धांसू एंट्री, इस 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

    इस शो ने बदली सलमान खान की छवि

      सलमान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'उस समय जब भी मैं अखबार खोलता या टीवी देखता, तो मेरे बारे में नेगेटिव खबरें ही दिखाई देती थीं। इसी दौरान मुझे टीवी शो 10 का दम ऑफर हुआ, लेकिन मैं शुरुआत में इसे करने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि मुझे लग रहा था कि मेरे खिलाफ पहले से ही काफी नेगेटिव माहौल बना हुआ है।' सलमान के मुताबिक, इसके बारे में उन्होंने अपने पिता से राय ली और उन्होंने एक्टर को अपनी परवरिश पर भरोसा करने के लिए कहा, जिसके बाद सलमान ने शो किया। सलमान ने बिग बॉस के स्टेज पर बताया कि दम का दम के पहले एपिसोड ने ही उनकी छवि को बदल दिया था और उनकी तुलना लोगों ने अमिताभ बच्चन से भी की।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article