टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Mary Kom ने माता-पिता को बताया 'पैसों का लालची', नेशनल टीवी पर लगाए संगीन आरोप

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में मैरी कॉम ने शॉकिंग खुलासा किया है। मैरी ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें पैसों का लालची बताया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Bigg Boss 20 Mary Kom (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में बॉक्सर मैरी कॉम ने धमाकेदार एंट्री ली। शो में उन्हें तमाम कंटेस्टेंट्स की तरफ से काफी प्यार और इज्जत मिल रही है, लेकिन इसी बीच मैरी कॉम बिग बॉस के घर में अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे कर रही हैं। पहले मैरी कॉम (Mary Kom) ने बताया कि कैसे तीन बेटों के बाद उन्हें एक बेटी गोद ली। इसके बाद मैरी कॉम ने ये भी माना कि उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है, लेकिन वह अपने मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाईं और इस बात का उन्हें हमेशा अफसोस रहेगा। अब मैरी कॉम ने अपने परिवार पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने परिवार को लालची का टैग दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: 'सबको दंड...', कैप्टन बनते ही बदले Yung के तेवर, Kanika से भिड़े; घरवालों को दी चेतावनी

    मैरी कॉम ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

    शो के एपिसोड में कनिका मान और मैरी कॉम को एक साथ देखा गया। इस मौके पर मैरी कॉम ने कनिका मान के सामने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा खुलासा किया। उन्होंने परिवार संग अपने रिश्ते का सच बताया। कनिका मान से बातचीत के दौरान मैरी कॉम अपने परिवार पर पैसे लेने का आरोप लगाया। मैरी ने कहाकि उन्होंने लोगों को बहुत कुछ दिया, खिलाया-पिलाया, लेकिन इसके बावजूद लोग खुश नहीं हुए। उनका कहना है कि उनके परिवार के कुछ लोग पैसों को लेकर उनसे जुड़े रहे और जब पैसे नहीं मिले, तो रिश्तों में दूरी आ गई। मैरी की ये बातें सुनकर घर का माहौल काफी भावुक हो जाता है। कनिका हैरान रह जाती हैं और फिर मैरी ये भी कहती हैं कि जितना वह कर रही थीं वैसे ही लोगों की उम्मीदें भी बड़ रही थीं। इसी बातचीत में उन्होंने लोगों को लालची का टैग दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

      पति से अलग हो चुकी हैं मैरी कॉम

      बता दें कि मैरी कॉम का अपने पति ओनलर संग भी रिश्ता ठीक नहीं रहा है। साल 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया। मैरी कॉम ने ओनलर पर आरोप लगाया था कि वह हमेशा उनकी कमाई पर निर्भर थे और ओनलर पर वित्तीय धोखाधड़ी और संपत्तियों पर कब्जे का भी आरोप लगाया था। दूसरी तरफ ओनलर ने मैरी कॉम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article