टीवी मसाला

Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

Rohit Chandel got Bail: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को POCSO केस में बड़ी राहत मिली है। 10 सितंबर को कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी। जुलाई से हिरासत में रोहित अब जल्द जेल से बाहर आएंगे।

Image

रोहित चंदेल को मिली राहत (pic credit-instagram)

टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस खुश हो गए हैं। रोहित चंदेल को POCSO मामले में 10 सितंबर 2026 को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी है। जमानत मिलने के बाद रोहित के जल्द ही जेल से बाहर आने की उम्मीद है। वह जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। रोहित के खिलाफ यह मामला एक नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh 2 में कैमियो करेंगे Virat-Anushka? सामने आई बड़ी जानकारी)

रोहित चंदेल को मिली राहत

टीवी एक्टर रोहित चंदेल को जुलाई 2026 में एक नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद हिरासत में लिया गया था। शिकायत में उन पर कथित तौर पर परेशान करने और पीछा करने जैसे आरोप लगाए गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद रोहित की तरफ से जमानत पाने की कोशिश की गई, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें हिरासत में ही रहना पड़ा। अब सितंबर में मिली जमानत के बाद उनके परिवार और करीबियों को बड़ी राहत मिली है।

बताते चलें कि इस पूरे मामले में रोहित की लीगल टीम ने पुलिस और मेडिकल दस्तावेजों में दर्ज कुछ जानकारियों पर भी सवाल उठाए थे। वकीलों की तरफ से दावा किया गया कि कुछ रिकॉर्ड में रोहित की शादी, पेशे और धर्म से जुड़ी जानकारी सही नहीं थी। उनका कहना था कि दस्तावेजों में मौजूद इन गलतियों को भी कोर्ट के सामने रखा गया। रोहित चंदेल कई टीवी शोज में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। रोहित की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था। अब जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article