टीवी मसाला

Sambhavna Seth ने फाइनली बेटा और बेटी का चेहरा किया रिवील, गणपति बप्पा के स्वागत को बनाया खास

Sambhavna Seth Revealed Babies Face: एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनीं। अब एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का चेहरा रिवील कर दिया है। संभावना के बच्चों पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Sambhavna Seth Avinash Dwivedi (photo credit- instagram)

Sambhavna Seth Revealed Babies Face: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया है। एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth ) भी नाचते गाते हुए अपने घर पर बप्पा को लेकर आई हैं। संभावना ने मां बनने के बाद पहली बार गणपति बप्पा का स्वागत किया और इस पल को एक्ट्रेस ने और खास बना दिया। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने बप्पा को घर लाकर अपने दोनों बच्चों का चेहरा रिवील कर दिया है। इस मौके पर संभावना ने अपनी बेटी और बेटे दोनों का खास फोटोशूट करवाया, जो अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है। Bigg Boss Day 9 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा को स्काउट की धमकी, आम्रपाली-माही बनीं पक्की दुश्मन

    संभावना सेठ ने दोनों बच्चों का चेहरा किया रिवील

    संभावना सेठ जब अपने घर पर गणपति को लेकर जा रही थीं, तभी एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया था कि वह गणपति के साथ दोनों बच्चों का चेहरा रिवील कर देंगी और एक्ट्रेस ने अपना वादा पूरा किया। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बच्चों की क्यूटनेस दिखाई है। पहली फोटो में संभावना और अविनाश ने अपने अपने हाथ में बच्चों को पकड़ा हुआ है और वे बेटा बेटी को कैमरे के आगे फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी और बेटे की सोलो फोटो और साथ वाली फोटो भी दिखाई। इन फोटोज में संभावना के सास और ससुर भी दिखाई दे रहे हैं और दोनों बच्चे अपने दादी दादी के साथ काफी खुश हैं। 'हो सकता है...'- Bigg Boss 20 में एंट्री पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, एक्स-GF उदिति से होगा सामना!

      सेलेब्स ने लुटाया प्यार

      इन फोटोज के साथ संभावना ने कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोरिया। मिलिए हमारे नन्हे फरिश्तों से.. ध्वजा और युगार्थ।' संभावना और अविनाश के बच्चों पर फैंस और सेलेब्स ने ढेर सारा प्यार लुटाया है। सपना चौधरी ने इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान भला करे।' मोनालिसा ने कमेंट में लिखा, 'कितने क्यूट है।' गौहर खान ने भी कमेंट में बच्चों के लिए प्यार लुटाते हुए लिखा, 'बच्चों के लिए प्यार और दुआ।' युविका चौधरी ने भी संभावना के बच्चों पर प्यार लुटाया है।

      शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं संभावना सेठ

      बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद माता पिता बने हैं। संभावना शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में खुलासा किया था कि वह कई बार आईवीएफ की कोशिश कर चुकी हैं और हर बार आईवीएफ फेल हो जाता था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article